विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Uttarakhand Weather: मसूरी में छाया कोहरा तो हल्द्वानी में बादल, उत्तराखंड से मानसून की विदाई नजदीक

Published: Fri, 25 Sep 2026 07:44 AM (IST)

उत्तराखंड में मानसून कमजोर बना हुआ है और अगले दो-तीन दिनों में इसकी विदाई की संभावना है, हालांकि कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ सकती हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑनलाइन डेस्क, उत्तराखंड। उत्तराखंड में मानसून फिलहाल कमजोर बना हुआ है। मैदानी इलाकों में तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ़ी हुई है, जबकि कुमाऊं के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में मानसून की विदाई की परिस्थितियां बन रही हैं। हालांकि, इससे पहले प्रदेश में कुछ स्थानों पर तेज बौछारों के दौर देखने को मिल सकते हैं।

प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बादल छाए

शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे। मसूरी में कोहरा छाया रहा। यहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं कुमाऊं की बात करें तो यहां हल्द्वानी और रुद्रपुर में भी सुबह बादल छाए रहे। पिथौरागढ़ रात को वर्षा हुई। जिसके बाद सुबह बादल छाए रहे। नैनीताल में धूप खिली रही और मौसम सुहावना हो गया।्र

यह भी पढ़ें- UP Weather Update: जाते-जाते जमकर भिगोएगा मानसून, गोरखपुर समेत पूरे पूर्वी यूपी में अलर्ट