उत्तराखंड में 227 मदरसों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, केवल 17 दिन का समय
उत्तराखंड में 227 मदरसों को अक्टूबर माह के अंत तक मान्यता के लिए आवेदन न करने पर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

इस माह के अंत तक करीब 190 मदरसों को मान्यता मिलने की उम्मीद। प्रतीाकात्मक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून । अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने कहा कि प्रदेश में बंद हो चुके 227 मदरसों ने यदि अक्टूबर माह के अंत तक मान्यता के लिए आवेदन नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को मदरसों की मान्यता प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।
विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में मंत्री ने बताया कि 452 मदरसों के संबंध में चल रही कार्रवाई के बाद 35 मदरसों को उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के माध्यम से मान्यता दी गई है। वहीं, 76 मदरसों को शिक्षा विभाग से मान्यता मिल चुकी है।
यह भी पढ़ें- मदरसों पर किसका और कितना नियंत्रण? राजस्थान हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट
अक्टूबर के अंत तक शिक्षा विभाग से मान्यता मिलने की उम्मीद
114 मदरसों को अक्टूबर के अंत तक शिक्षा विभाग से मान्यता मिलने की उम्मीद है। इस तरह माह के अंत तक लगभग 190 मदरसों को मान्यता मिल सकती है।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि का उपयोग नहीं होने पर उसे वापस किया जाए, ताकि प्रदेश की अन्य प्रस्तावित विकास योजनाओं में उसका इस्तेमाल किया जा सके।
बैठक में अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डा. सुरजीत सिंह गांधी, विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते, निदेशक दीप्ति सिंह, अपर सचिव विक्रम सिंह यादव और सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 89 मदरसों पर तालाबंदी की सिफारिश, इस तारीख तक पंजीकरण न कराने वालों पर होगी कार्रवाई
