विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एलयूसीसी घोटाले के पीड़ितों का जंतर मंतर पर प्रदर्शन, हरीश रावत भी हुए शामिल

Published: Wed, 18 Mar 2026 01:49 PM (IST)

उत्तराखंड के एलयूसीसी घोटाले के पीड़ितों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। लगभग एक हजार करोड़ रुपये के ...और पढ़ें

प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व धीरेंद्र प्रताप भी सम्मिलित हुए। साभार-कांग्रेस

प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व धीरेंद्र प्रताप भी सम्मिलित हुए। साभार-कांग्रेस

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। करीब एक हजार करोड़ रुपये के एलयूसीसी घोटाले को लेकर उत्तराखंड के प्रभावित व्यक्तियों ने मंगलवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की।

श्रीनगर गढ़वाल से दिल्ली तक पदयात्रा कर पहुंची सरस्वती देवी और उनके साथियों के जंतर मंतर पर प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सम्मिलित हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एलयूसीसी घोटाले में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के निवासियों की मेहनत की कमाई फंस गई है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

प्रदर्शन के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही केंद्रीय वित्त मंत्री से भी अपील की गई कि घोटाले से प्रभावितों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें। इस मौके पर हरिपाल रावत, राज्य आंदोलनकारी अनिल पंत सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- एलयूसीसी ठगी पीड़ित महिलाओं का दिल्ली कूच, पुलिस ने रोका फिर भी ऋषिकेश पहुंचीं

यह भी पढ़ें- Uttarakhand : एलयूसीसी के 500 करोड़ के बहुचर्चित घोटाले में सीबीआइ ने 46 के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा