Uttarakhand Exit Poll 2024 LIVE: आ गए एग्जिट पोल के नतीजे... उत्तराखंड की पांचों सीटों पर खिल रहा कमल!
Uttarakhand Exit Poll 2024 LIVE: देवभूमि उत्तराखंड में भले ही केवल पांच लोकसभा सीट हों, लेकिन देश की राजनीति में इस राज्य के राजनेता अहम रोल निभाते आए हैं। इस कारणवश सभी की नजरें उत्तराखंड के एग्जिट पोल पर टिकी हुई हैं। इस चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के अलावा अन्य कई पार्टियों के उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला इन दोनों पार्टियों के बीच ही देखा जा रहा है। वहीं आज आने वाले एग्जिट पोल से कई हद तक स्थिति साफ होने के आसार हैं।
Uttarakhand Lok Sabha Election Exit Poll 2024 LIVE Updates: लोकसभा चुनाव की वोटिंग खत्म हो गई है। अंतिम चरण के लिए मतदान संपन्न हुआ। मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं। उत्तराखंड में 19 अप्रैल को प्रथम चरण में पांच सीटों पर मतदान हुआ था। भाजपा और कांग्रेस के अलावा अन्य कई पार्टियों के उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला इन दोनों पार्टियों के बीच ही देखा जा रहा है। वहीं आज आने वाले एग्जिट पोल से कई हद तक स्थिति साफ होने के आसार हैं।!
Uttarakhand Exit Poll 2024 LIVE: टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में भी भाजपा
टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में भी उत्तराखंड में भाजपा को पांचों सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।
Uttarakhand Exit Poll 2024 LIVE: भाजपा को सभी पांच सीट मिलने का अनुमान
न्यूज 24 ने उत्तराखंड में भाजपा को सभी पांच सीट मिलने का अनुमान जताया है।
Exit Poll Result 2024 LIVE: रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल में NDA को पूर्ण बहुमत
रिपब्लिक भारत चैनल के एग्जिट पोल (Exit Poll Result 2024) में NDA को पूर्ण बहुमत मिला है। एनडीए को 359 सीटें मिलती दिखाई गई है, वहीं इंडी गठबंधन को 154 और अन्य को 30 सीटें मिली है।
Uttarakhand Exit Poll 2024 LIVE: चार जून को सुबह आठ बजे से होगी मतगणना
19 अप्रैल को हुए मतदान के बाद अब चार जून को होने वाली मतगणना के लिए निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। चार जून को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। एक टेबल पर गणना कार्य के लिए पांच से छह कार्मिकों की तैनाती रहेगी। इस प्रकार 5500 से ज्यादा कर्मचारी इस कार्य में जुटेंगे।
Uttarakhand Exit Poll 2024 LIVE: पांच सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के दोवदार
लोकसभा सीट- भाजपा उम्मीदवार- कांग्रेस उम्मीदवार
हरिद्वार- त्रिवेंद्र सिंह रावत- वीरेंन्द्र रावत
टिहरी- माला राज्य लक्ष्मी शाह- जोत सिंह गुनसोला
पौड़ी- अनिल बलूनी- गणेश गोदियाल
नैनीताल ऊधमसिंह नगर- अजय भट्ट- प्रकाश जोशी
अल्मोड़ा-अजय टम्टा- प्रदीप टम्टा
Uttarakhand Exit Poll 2024 LIVE: इस बार कम रहा मतदान
भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही राष्ट्रीय दलों के लिए उत्तराखंड के नतीजे किसी चुनौती से कम नहीं हैं। भाजपा पर वर्ष 2014 और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के परिणाम को दोहराने का दबाव है। इस बार 57.2 प्रतिशत मतदान रहा है, जबकि वर्ष वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में क्रमश: 61.67 प्रतिशत और 61.30 प्रतिशत मतदान हुआ था।
Uttarakhand Exit Poll 2024 LIVE: अलग उत्तराखंड राज्य बनने के बाद लोकसभा का पांचवां चुनाव
19 अप्रैल को प्रथम चरण में जब पांचों सीटों मतदान का दिन आया तो मतदाताओं ने पिछले दो लोकसभा चुनाव की तुलना में कम मतदान कर चौंका दिया। अलग उत्तराखंड राज्य बनने के बाद यह लोकसभा का पांचवां चुनाव है। इनमें से वर्ष 2009 में हुए चुनाव में कांग्रेस प्रदेश की सभी पांच लोकसभा सीट जीतने में सफल रही तो इसके बाद वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में हुए दो लोकसभा चुनावों में भाजपा ने कांग्रेस को शून्य पर धकेलते हुए सभी पांच सीटों पर कब्जा जमा लिया। अब पांचवें चुनाव में भाजपा लगातार तीसरी बार सभी सीट जीत पाती है या कांग्रेस ने मतदाताओं का दिल जीतकर भाजपा के अभेद्य समझे जा रहे दुर्ग में सेंधमारी की है, इसका कुछ हद तक अंदाजा लग जाएगा।
Uttarakhand Exit Poll 2024 LIVE: चार जून को होगी मतगणना
देवभूमि उत्तराखंड के मतदाताओं ने 18वीं लोकसभा के चुनाव में राज्य की पांच सीटों पर जो निर्णय सुनाया है, आज एग्जिट पोल के बाद वह कुछ हद तक साफ हो जाएगा। हालांकि चार जून को ही सही परिणाम सामने आएंगे।
Uttarakhand Exit Poll Result 2024 LIVE: उत्तराखंड के नतीजे किसी चुनौती से कम नहीं
भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राष्ट्रीय दलों के लिए उत्तराखंड के नतीजे किसी चुनौती से कम नहीं हैं। भाजपा ने लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर ही दांव खेला तो कांग्रेस मोदी बनाम राहुल गांधी या प्रियंका के रूप में किसी भी चेहरे को आगे रखने से पूरी तरह बची।