विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: कड़ाके की शीत की चपेट में उत्तराखंड, यमुनोत्री धाम में बर्फबारी से काफी नुकसान

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Mon, 20 Jan 2020 07:28 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 08:50 PM (IST)

उत्तराखंड कड़ाके की शीत की चपेट में है। चमोली के जोशीमठ और कुमाऊं के मुक्तेश्वर में पारा शून्य से नीचे है।

Uttarakhand Weather: कड़ाके की शीत की चपेट में उत्तराखंड, यमुनोत्री धाम में बर्फबारी से काफी नुकसान
Uttarakhand Weather: कड़ाके की शीत की चपेट में उत्तराखंड, यमुनोत्री धाम में बर्फबारी से काफी नुकसान

देहरादून, जेएनएन। बारिश और बर्फबारी के बाद उत्तराखंड कड़ाके की शीत की चपेट में है। चमोली के जोशीमठ और कुमाऊं के मुक्तेश्वर में पारा शून्य से नीचे है, जबकि टिहरी और अल्मोड़ा में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। इस बीच बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई, जबकि निचले स्थानों में बादल छाए रहे। वहीं, बर्फबारी से यमुनोत्री धाम में काफी नुकसान हुआ है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को भी राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा।

उत्तराखंड में सोमवार को बंद सड़कों को खोलने के काम ने गति पकड़ी। 17 सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया गया है, लेकिन बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत एक दर्जन सड़कों को खोलने का कार्य जारी है। लोक निर्माण विभाग की टीम मार्गों से बर्फ हटाने के काम में जुटी है।

यमुनोत्री धाम में बर्फबारी से हुआ नुकसान 

यमुनोत्री धाम में इस बार हुई भारी बर्फबारी से खासा नुकसान हुआ है। मंदिर के परिसर में लगाई गई चद्दरें टूट गई हैं। इसके अलावा घोड़ा पड़ाव और अनुमान मंदिर की चद्दरें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 

इस बार चारधामों सहित आसपास के इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है। यमुनोत्री में चार से पांच फिट तक बर्फ पड़ी है। यमुनोत्री में रहे रहे साधु जानकी दास ने बताया कि बर्फ की मोटी चादर मंदिर परिसर में लगी चद्दरों के ऊपर जमी। चद्दरों पर बर्फ का भार पडऩे के कारण छत क्षतिग्रस्त हुई है। इस तरह से घोड़ा पड़ाव के निकट यात्री विश्राम गृह और हनुमान मंदिर की छत भी क्षतिग्रस्त हुई है। इसके अलावा यमुनोत्री में व्यापारियों की अस्थाई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन दिनों यमुनोत्री धाम में उनके अलावा उत्तराखंड पुलिस के चार जवान भी तैनात हैं। बडकोट के उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने बताया कि जल्द ही एक टीम भेज कर बर्फबारी से हुए नुकसान का आंकलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम साफ, दुश्वारियां बरकरार; 300 गांव जिला मुख्यालयों से कटे

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर,       अधि.      न्यून.

देहरादून    17.8       5.9

उत्तरकाशी  10.1       1.2

मसूरी      10.5       1.6 

टिहरी      10.1       1.0

हरिद्वार     17.9       6.2

जोशीमठ   09.1      -1.2

पिथौरागढ़  12.6       1.4

अल्मोड़ा   11.3       1.1

मुक्तेश्वर   08.3      -0.3

नैनीताल    11.7       1.0

यूएसनगर   16.6      6.2

चम्पावत    12.3      1.3

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: मसूरी और नैनीताल की पहाड़ि‍यों पर हुआ हिमपात, बर्फबारी से पहाड़ों में बढ़ीं दुश्वारियां