Move to Jagran APP

Thomas cup 2022 : लक्ष्य सेन को 15 लाख की धनराशि देगी उत्तराखंड सरकार, मुख्यमंत्री धामी ने वीडियो काल कर दी बधाई

उत्तराखंड सरकार थामस कप विजेता भारतीय बैडमिंटन टीम के सदस्य उत्तराखंड के लक्ष्य सेन को 15 लाख रुपये की धनराशि देगी। मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने वीडियो काल कर लक्ष्‍य को इस उपलब्‍धि पर बधाई दी। सोमवार देर रात सीएम ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 11:30 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 11:30 PM (IST)
Thomas cup 2022 : लक्ष्य सेन को 15 लाख की धनराशि देगी उत्तराखंड सरकार, मुख्यमंत्री धामी ने वीडियो काल कर दी बधाई
उत्तराखंड सरकार थॉमस कप विजेता भारतीय बैडमिंटन टीम के सदस्य उत्तराखंड के लक्ष्य सेन को 15 लाख की धनराशि देगी।

राज्य ब्यूरो, देहरादून : उत्तराखंड सरकार थामस कप विजेता भारतीय बैडमिंटन टीम के सदस्य उत्तराखंड के लक्ष्य सेन को 15 लाख की धनराशि देगी। सोमवार देर रात मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट में जानकारी दी

मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने ट्वीट में जानकारी दी कि उन्होंने लक्ष्य सेन को वीडियो काल कर प्रदेश वासियों की ओर से इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी। मुख्यमंत्री के अनुसार लक्ष्य सेन को राज्य सरकार की नई खेल नीति के प्रविधान के अनुसार 15 लाख की प्रोत्साहन राशि देगी।

थामस कप में भारतीय बैडमिंटन टीम ने रचा इतिहास

थामस कप में भारतीय बैडमिंटन टीम ने इतिहास रच दिया है। इसमें उत्तराखंड के शटलर लक्ष्य सेन का नाम भी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। मूल रूप से अल्मोड़ा के रहने वाले युवा शटलर लक्ष्य सेन ने थामस कप के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया।

भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 3-0 से दी शिकस्त

लक्ष्य सेन ने थामस कप के पहले मैच में इंडोनेशिया के एंथनी गिनटिंग को मात देकर 1-0 से टीम का खाता खोला। लक्ष्य की जीत ने ही टीम के अन्य साथियों का मनोबल बढ़ाया। जिसके बाद भारतीय टीम ने अन्य दो मैच जीतकर इंडोनेशिया को 3-0 से शिकस्त देकर इतिहास रचा।

भारतीय टीम को शुभकामनाएं देने के लिए लगा तांता

भारतीय टीम के थामस कप जीतने पर खेली प्रेमी काफी उत्साहित हैं। भारतीय टीम को शुभकामनाएं देने के लिए तांता लगा हुआ है। थामस कप जीतने के बाद युवा शटलर लक्ष्य सेन ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा कि हमने कर दिखाया, हम भारतीय हैं। जीत के बाद लक्ष्य ने अनोखे अंदाज में जीत का जश्न मनाया। लक्ष्य जीत के बाद बैडमिंटन कोर्ट पर लेट गए।

यह भी पढ़ें: Thomas cup 2022 : बैडमिंटन खिलाड़ियों के परिवार से हैं लक्ष्‍य सेन, दादा और पिता के हुनर से चमके अंतरराष्‍ट्रीय फलक पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.