विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड चुनाव की तैयारियां तेज, आयोग ने 4 गैरमान्यता प्राप्त पार्टियों को बांटे चुनाव निशान

Published: Wed, 04 Nov 2026 08:43 PM (IST)

उत्तराखंड में चुनावी गतिविधियां तेज होने के साथ ही निर्वाचन आयोग ने चार गैरमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को चुनाव चिह्न आवंटित किए हैं।

दलों को आगामी चुनावों में अपनी पहचान बनाने और मतदाताओं तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

दलों को आगामी चुनावों में अपनी पहचान बनाने और मतदाताओं तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

HighLights

  1. उत्तराखंड में चार गैरमान्यता प्राप्त दलों को चुनाव चिह्न मिले।

  2. हिमालयन क्रांति पार्टी को लैपटॉप, राज्य स्वराज को हीरा मिला।

  3. उत्तराखंड क्रांति दल को कुर्सी, जन निर्माण को केतली मिली।

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। प्रदेश में चुनावी गतिविधियां तेज होने के साथ ही छोटे राजनीतिक दल भी अपनी तैयारियों को धार देने में जुटे हैं। इसके तहत वे चुनाव चिह्न के जरिये अपनी पहचान बनाने की कसरत में जुटे हैं।

इस कड़ी में भारत निर्वाचन आयोग ने अब तक उत्तराखंड के चार गैरमान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनीतिक दलों को चुनाव चिह्न आवंटित किए हैं। इनमें दो दलों को हाल ही में चुनाव चिह्न दिए गए हैं, जबकि दो अन्य दलों को पहले ही यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद निशान मिल चुके हैं।

आयोग ने हाल ही में हिमालयन क्रांति पार्टी को लैपटॉप और राज्य स्वराज पार्टी को हीरा चुनाव चिह्न आवंटित किया है। इससे पहले उत्तराखंड क्रांति दल को कुर्सी और जन निर्माण पार्टी को केतली चुनाव चिह्न दिया गया था। निर्वाचन आयोग की ओर से गैरमान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनीतिक दलों को चुनाव चिह्न आवंटित करने की प्रक्रिया के तहत यह कदम उठाया जा रहा है।

चुनाव चिह्न मिलने से इन दलों को आगामी चुनाव में अपनी अलग पहचान के साथ मतदाताओं के बीच पहुंचने में मदद मिलेगी। साथ ही चुनाव प्रचार के दौरान वे आवंटित प्रतीक के माध्यम से अपनी पार्टी का प्रचार कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, अगले महीने हल्द्वानी के 2 दिवसीय दौरे पर आएंगे खरगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।