Uttarakhand Election Result 2022 LIVE: भाजपा को मिला उत्तराखंड में बहुमत, मिथक तोड़ दोबारा बनेगी सरकार
2022 Uttarakhand Election Result LIVE News Updates: गौरतलब है कि विगत 14 फरवरी को चुनाव हुए थे। पांचवीं विधानसभा के लिए 70 सीटों पर मतदान हुआ था। जिसके नतीजे आज आए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी खटीमा सीट से और हरीश रावत लालकुआं से हार गए हैं।

रुझान में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए दोपहर तक बढ़त बना ली थी। गौरतलब है कि विगत 14 फरवरी को चुनाव हुए थे। पांचवीं विधानसभा के लिए 70 सीटों पर मतदान हुआ था। जिसके नतीजे आज आए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी खटीमा सीट से और हरीश रावत लालकुआं से हार गए हैं।
भाजपा को उत्तराखंड में बहुमत मिला है। इस बार मिथक तोड़कर दोबारा भाजपा सरकार बनाएगी। अभी तक मिले आंकड़ों के मुताबिक भाजपा को 48, कांग्रेस को 18, बसपा व अन्य को दो वोट मिले। हालांकि इन सीटों में थोड़ा फेर बदल हो सकता है।
इस विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर वर्षों पुराने मिथक टूटे हैं। राज्य गठन के बाद पांचवी विधानसभा में यह पहली बार ऐसा हुआ जब सत्ताधारी दल ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। एक दिलचस्प संयोग उत्तराखंड में यह रहा कि यहां शिक्षा मंत्री कभी चुनाव नहीं जीतता। इस बार शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने यह मिथक तोड़ा और तकरीबन पांच हजार से अधिक मतों से गदरपुर सीट पर जीत हासिल की। वहीं, गंगोत्री से सीट जीतने वाले विधायक के दल की सरकार बनने का मिथक बरकरार रहा। गंगोत्री से भाजपा के सुरेश चौहान ने जीत दर्ज की है।
यह भी पढ़ें :- Uttarakhand Election Result 2022: दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की बेटियों ने लिया हार का बदला, पिता को हराने वालों को हराया
दून में भाजपा ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में मिली जीत को एक बाहर फिर दोहराकर इतिहास रच दिया। वर्ष 2017 में जिस तरह से मोदी लहर में भाजपा ने जिले की दस में से नौ विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी, वही प्रदर्शन 2022 में भी कायम रहा। पिछले चुनाव की तरह इस बार भी कांग्रेस को प्रीतम सिंह की बदौलत महज एक सीट चकराता पर संतोष करना पड़ा।
जिले में जीत की तस्वीर
भाजपा: विकासनगर, सहसपुर, कैंट, मसूरी, रायपुर, राजपुर, धर्मपुर, डोईवाला व ऋषिकेश।
कांग्रेस : चकराता।
विधान सभा सीट पौड़ी पर शुरू से ही कांग्रेस व भाजपा के बीच कांटे का टक्कर मानी जा रही थी। इस सीट पर भाजपा ने जहां पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार पोरी पर दांव खेला, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने पूर्व में इसी सीट के प्रत्याशी रहे नवल किशोर पर विश्वास जताया। दोनों ही दलों ने मुख्यालय की इस सीट को जीतने के लिए दिन रात एक किया । लेकिन आखिरकार अंत में भाजपा पौड़ी सीट कब्जाने में सफल रही। इसी के साथ अब कई कांग्रेस कार्यकर्ता इसे भीतरघात के रुप में भी देख रहे हैं।
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए किशोर उपाध्याय और निर्दलीय विधायक प्रीतम पंवार ने ऐन मौके पर भाजपा की स्थिति का सटीक आंकलन किया और भाजपा में शामिल होकर जीत दर्ज की। दोनों का राजनीतिक कौशल इसमें साफ नजर आया और दोनों ही शानदार जीत दर्ज करने में सफल रहे।

चुनाव आयोग के मुताबिक अभी तक राज्य की 39 विधानसभा सीटों पर परिणाम जारी हो चुके हैं। जिनमें से भाजपा ने 27 सीटों पर, कांग्रेस ने 11 सीटों पर, एक सीट पर बहुजन समाज पार्टी ने और दो सीट पर अन्य ने जीत दर्ज की है। अभी 31 सीटों पर परिणाम आने शेष हैं।
चम्पावत में लोहाघाट सीट से कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह ने दर्ज की जीत की है। इन्होंने करीब सात हजार वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं चम्पावत सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी ने दूसरी बार जीत दर्ज की है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा उत्तराखंड का सीएम कौन होगा, यह कहना अभी मुश्किल। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। विधायक दल अपना नेता चुनेगा।
बागेश्वर जिलों की दोनों सीटों पर भाजपा जीत गई है। कपकोट से भाजपा के सुरेश गड़िया जीते व बागेश्वर सदर से भाजपा के चंदन रामदास चुनाव जीत गए हैं। बागेश्वर जिले में कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे। जिले में दो लाख 17 हजार, 620 मतदाता थे।
अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर सीट में बीजेपी की रेखा आर्य ने तीसरी बार जीत इतिहास रचा है। उन्होंने कांग्रेस के राजेन्द्र बरकोटी को 4940 मतों पराजित किया है। राजेंद्र बाराकोट को 20320 मत मिले तो भाजपा की रेखा आर्या को 25260 मत मिले हैंं। यहां कुलआठ प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।
उत्तरकाशी से तीनों विधान सभा के परिणाम घोषित हो चुके हैं। पुरोला सीट से भाजपा के प्रत्याशी दुर्गेश्वर लाल 27213 वोट से जीते हैं। हारने वाले कांग्रेस के प्रत्याशी मालचंद को 21179 वोट मिले हैं। यमुनोत्री जीतने वाले निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल को 22410 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण को 16038 वोट मिले हैं। गंगोत्री सीट से भाजपा के प्रत्याशी सुरेश चौहान 28677 वोटों से जीते हैं। कांग्रेस को 21040 वोट मिले हैं। चमोली जिले में कर्णप्रयाग व थराली सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं बदरीनाथ में कांग्रेस ने बाजी मारी है।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (निरंजनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मनसा देवी मंदिर के अध्यक्ष, निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्री महंत रवींद्र पुरी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को जीत की बधाई दी।
नैनीताल जिले की छह विधानसभा सीटों पर परिणाम तय हो गया है। नैनीताल से भाजपा की सरिता आर्या ने कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य, भीमताल से भाजपा प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा ने कांग्रेस प्रत्याशी दान सिंह भंडारी को, हल्द्वानी से कांग्रेस के सुमित हृदयेश ने भाजपा प्रत्याशी जोगेन्द्र रौतेला को, लालकुआं से भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत को, कालाढूंगी से भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत ने कांग्रेश के महेश शर्मा को और रामनगर से भाजपा प्रत्याशी दीवान बिष्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र पाल को चुनाव हरा दिया है। जिले में कांग्रेस को एक फिर सिर्फ एक सीट ही हाथ लगी है। जबकि भाजपा ने पांच सीटों पर बाजी मारी है।
देहरादून जिले की 10 विधानसभा सीटों के रिजल्ट फाइनल हो गए हैं। जिसमें से केवल चकराता को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। चकराता में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।
देहरादून में सहसपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सहदेव पुंडीर 8244 वोटों से जीते हैं।
रायपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ 28947 वोट से जीते हैं।
कैंट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर 20812 वोटों से जीती हैं।
ऋषिकेश विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल 19074 वोटों से जीते हैं।
मसूरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी 15189 वोट से जीते हैं।
डोईवाला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बृज भूषण गैरोला 28891 वोटों से जीते हैं।
चकराता विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह 9029 वोटों से जीते हैं।
विकासनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान 5159 वोट से जीते हैं।
धर्मपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली 10155 वोटों से जीते हैं।
राजपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी खजानदास 11035 वोटों से जीते हैं।
देहरादून जिले में इस बार के विधानसभा चुनाव में एक नया रिकॉर्ड बना है। वह यह कि जनपद में पहली बार कोई महिला विधायक बनी है। कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर ने जीत हासिल की है। इस तरह उन्होंने सियासत में कपूर परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने का काम नहीं किया है। बता दें, हरबंस कपूर आठ बार विधायक रहे हैं, पिछले साल उनके आकस्मिक देहांत के बाद कैंट सीट रिक्त हो गई थी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के समर्थन देने के लिए देवभूमि की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने उत्तराखंड में नया इतिहास रचा है। हमने जो भी वादे जनता से किए हैं, हमारी सरकार उन वादों को पूरा करेगी।
हमने जो भी संकल्प लिए हैं उन्हें हम पूरा करेंगे।
चमोली जिले में बदरीनाथ विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी को 2114 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भट्ट को 1757 वोट मिले हैं। थराली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भोपाल राम को 2013 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के जीत राम को 1520 वोट मिले हैं। कर्णप्रयाग विधानसभा से भी भाजपा आगे चल रही है। भाजपा के अनिल नौटियाल को 2570 और कांग्रेस के मुकेश नेगी को 959 वोट मिले हैं।
उत्तराखंड में भले ही भाजपा को बढ़त मिल रही है, लेकिन जिनके नेतृत्व में यह चुनाव हुआ वह चुनाव हार गए हैं। पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए हैं।
भगवानपुर विधानसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश ने साबित कर दिया कि वह राकेश परिवार की राजनैतिक विरासत की असली हकदार हैं। इस बार भी उन्होंने अपने देवर को करारी शिकस्त दी है। कांग्रेस की ममता राकेश को 44,666 और बसपा प्रत्याशी सुबोध राकेश को 39,858 मत मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी 11,998 मत मिले हैं।
देहरादून गढ़ी कैंट स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं पौड़ी की सभी सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। अभी पोस्टल की गिनती आना बाकी है।
श्रीनगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने जीत दर्ज की। यहां रिकाउंटिंग की जा रही है। वहीं डोईवाला विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बृज भूषण गैरोला, रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह चौधरी विजयी हुए हैं।
केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शैला रानी रावत विजयी हुई हैं। इन्होंने 7544 मतों से निर्दलीय कुलदीप रावत को हराया है।
धनोल्टी सीट से बीजेपी के प्रत्याशी प्रीतम पंवार ने जीत दर्ज की है। नरेंद्र नगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुबोध उनियाल जीते हैं।
पुष्कर सिंह धामी सत्ता में रहते हुए चुनाव हारने वाले उत्तराखंड के तीसरे मुख्यमंत्री हो गए हैं। इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया था और वह चुनाव हार गए थे। वहीं 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में बीसी खंडूरी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया था, इस दौरान खंडूरी चुनाव हार गए थे।
खटीमा से भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कुल 40,675 मत मिले है। जबकि कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को 47,626 मत मिले हैं। कापड़ी ने धामी को 6951 मतों से पराजित किया है।
विधानसभा नरेंद्रनगर से भाजपा के सुबोध उनियाल ने जीत दर्ज की है। यहां भाजपा को 26823
और कांग्रेस को 25155 वोट मिले हैं।
उत्तरकाशी की पुरोला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश्वर लाल करीब 5994 वोटों से चुनाव जीते हैं। वहीं यमुनोत्री विधानसभा से निर्दलीय संजय डोभाल 6340 मतों से चुनाव जीते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भाजपा के डोईवाला से प्रत्याशी बृज भूषण गैरोला के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान त्रिवेंद्र ने कहा कि पूरे देश मे मोदी मैजिक जारी है। उत्तराखंड की जनता ने डबल इंजन के कार्यों को सराहा है।

हरिद्वार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक विजय हासिल की है। वहीं विकासनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान जीते हैं। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक में जीत के बाद दैनिक जागरण से बात करते हुए कहा कि यह हरिद्वार की जनता की जीत है, उत्तराखंड की जनता की जीत है । कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिथक को तोड़ते हुए उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी। यह प्रदेश के विकास की जीत है, जनता की जीत है। वहीं रुड़की से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा की जीत पर समर्थकों ने गुलाल व ढोल नगाड़ों के साथ खुशी मनाई।
मेरी चुनावी पराजय की औपचारिक घोषणा ही बाकी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से मेरी चुनावी पराजय की औपचारिक घोषणा ही बाकी है। मैं लालकुआं क्षेत्र के लोगों से जिनमें बिंदुखत्ता, बरेली रोड के सभी क्षेत्र सम्मिलित हैं, क्षमा चाहता हूं कि मैं उनका विश्वास अर्जित नहीं कर पाया और जो चुनावी वादे उनसे मैंने किए, उनको पूरा करने का मैंने अवसर गवा दिया है। उन्होंने मुझसे श्रेष्ठ उम्मीदवार को अपना प्रतिनिधि चुना है। उनको और उनके द्वारा चयनित उम्मीदवार को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई और आगे के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।
नौवें राउंड की गणना के बाद देहरादून कैंट सीट से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर 36444 सीट से आगे चल रही हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना को 18821 मिले हैं। वहीं विकासनगर में भाजपा बढ़त बनाए हुई है। यहां भाजपा को 39513 और कांग्रेस को 33908 वोट मिले हैं। श्रीनगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी धन सिंह रावत ने फिर बढ़त बनाली है। हरिद्वार शहर से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने भी बढ़त बना ली है।
देहरादून की रायुपर सीट से भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ ने 56968 वोटों से जीत हासिल कर ली है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को हीरा सिंह बिष्ट को 31420 वोट मिले हैं।
ऋषिकेश से विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा प्रत्याशी प्रेम चंद्र अग्रवाल और हल्द्वानी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सौरभ हृदयेश ने जीत दर्ज की है। वहीं आठवें राउंड की मतगणना के बाद हरिद्वार शहरी क्षेत्र से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सतपाल ब्रहमचारी से 3477 मतों से आगे चल रहे हैं।
वहीं चुनाव आयोग ने विजयी जुलूसों पर लगी रोक भी हटा दी है। जिसके बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थक ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाल रहे हैं। वहीं गुलाल और ढोल-नगाड़ों की भी खूब धूम है।

मसूरी में भाजपा प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जीत दर्ज की है। 2021 में कैबिनेट में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने गणेश जोशी को कैबिनेट मंत्री बनाया था। वहीं 2022 के चुनाव के लिए बीजेपी ने उन पर फिर भरोसा जताया था। जिसके तहत अब वह जीत दर्ज कर चौथी बार विधायक बन गए हैं। खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिछड़ने पर जोशी ने कहा कि अभी काउंटिंग जारी है। अगले चरणों मे हम चार हजार की बढ़त बनाएंगे। साथ ही उन्होंने हरीश रावत पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी जिद्द उन्हें लेकर डूबी है। पिछले चुनाव में वह दो-दो जगह से हारे थे। इस बार भी वह हारे हैं, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।
डबल इंजन सरकार पर एक बार फिर #उत्तराखंड के मेरे भाई बहनों ने भरोसा जताया है, मैं सभी प्रदेशवासियों को इस प्रचंड बहुमत के लिए हार्दिक धन्यवाद देता हूं।
— Ganesh Joshi (@ganeshjoshibjp) March 10, 2022
मुझे पूर्ण विश्वास है कि @narendramodi जी के नेतृत्व में आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा।@BJP4India @BJP4UK
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत ने जीत दर्ज कर ली है। यहां भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार स्वामी यतिश्वरानंद दूसरे नंबर पर हैं।
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से आठवें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार स्वामी यतिश्वरानंद से चार हजार से अधिक मतों से आगे चल रही है।

देहरादून जिले में विकासनगर, रायपुर, राजपुर, कैंट, मसूरी डोईवाला और ऋषिकेश में भाजपा आगे चल रही है, जबकि चकराता और सहसपुर में कांग्रेस आगे है। धर्मपुर सीट पर कड़ा मुकाबला चल रहा है, अभी तक कांग्रेस के उम्मीदवार दिनेश अग्रवाल कुछ वोटों से आगे चल रहे थे, लेकिन अब भाजपा के उम्मीदवार विनोद चमोली ने बढ़त बना दी है, सबकी नजरें इसी सीट पर टिकी है। धर्मपुर में भाजपा को 26208 और कांग्रेस 25310 पर चल रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छठवें राउंड में चार हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। वह शुरुआत से ही रुझानों में पीछे चल रहे हैं। राज्य के सभी मतगणना स्थलों में मतगणना जारी है। सबसे पहले सैन्य वोटरों के पोस्टल बैलट की स्क्रूटिनी हुई। इसके बाद 8:30 बजे से सभी ईवीएम मशीनों में मतगणना शुरू हुई। कर्णप्रयाग, गंगोत्री, थराली, डीडीहाट और पिथौरागढ़ विधानसभा सीटों का परिणाम सबसे देर में आने की संभावना जताई जा रही है। सबसे पहले परिणाम ज्वालापुर और किच्छा विधानसभा का आने की संभावना है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआं सीट से हार गए हैं। यहां इन्हें 14 हजार वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है।
यह भी पढ़ें:- Uttarakhand Election Result 2022: उत्तराखंड के कांग्रेसी दिग्गज हरीश रावत को इन कारकों ने किया धराशायी
उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री अपनी-अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं। खटीमा सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2287 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी लालकुंआ सीट से पीछे चल रहे हैं।
देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्त्ताओं में उत्साह, ढोल-नगाड़े के साथ जश्न मना रहे हैं। मुख्यालय परिसर में कार्यकर्त्ताओं की भीड़ उमड़ी हुई है। महापौर सुनील उनियाल गामा, खजानदास, नरेश बंसल कार्यकर्त्ताओं के साथ झूमे। भगवा गुलाल से कार्यकर्त्ता एक दूजे को रंग रहे हैं। विभिन्न जगहों से भाजपा के झंडे और मिठाई लेकर कार्यकर्त्ता मुख्यालय पहुंच रहे हैं।
देहरादून जिले की विकासनगर सीट से मुन्ना सिंह चौहान ने भी जीत हासिल कर ली। वहीं रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलते देख राजधानी देहरादून सहित पूरे राज्य में कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों पर जमकर डांस किया।
ऊधम सिंह नगर में मतगणना जारी है। बाजपुर से यशपाल आर्य आगे चल रहे हैं, जबकि खटीमा सीट से तीसरे राउंड में एक हजार से अधिक सीटों से सीएम धामी पीछे चल रहे हैं। रुद्रपुर में कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा आगे चल रही हैं। सितारगंज से भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा आगे चल रहे हैं। किच्छा से कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ पीछे हो गए हैं, भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला आगे चल रहे हैं। गदरपुर से अरविंद पांडे आगे चल रहे हैं। जसपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
सीटों पर नतीजे आने शुरू हो गए हैं। लोहाघाट सीट से कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी, प्रतापनगर से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रम नेगी और यमुनोत्री से निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल ने जीत दर्ज कर ली है।
