उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले तीन साल से एक ही जगह जमे अधिकारियों को लगेगा बड़ा झटका, जिलों से मांगी जा रही सूची
उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों के ...और पढ़ें
-1789483143160_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए शासन ने प्रशासनिक और पुलिस तंत्र में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों को स्थानांतरित करने की तैयारी शुरू कर दी है।
इसके लिए जिलावार ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है, जो लंबे समय से एक ही जिले में सेवाएं दे रहे हैं। इनमें जिलाधिकारियों से लेकर कप्तान तक शमिल हैं। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनाव को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए एक ही जिले में लंबे समय से तैनात अधिकारियों को स्थानांतरित किया जाता है।
चुनाव आयोग की ओर से इसके लिए शासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जाते हैं। इनमें ऐसे अधिकारी व कर्मचारी शामिल होते हैं जो किसी न किसी तरह चुनाव ड्यूटी से जुड़े हुए होते हैं। अभी आयोग ने कोई दिशा-निर्देश तो जारी नहीं किए हैं लेकिन शासन ने और लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात कार्मिकों को लेकर अभी से होमवर्क शुरू किया गया है।
प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ ही अन्य विभागों में भी तीन वर्ष की अवधि पूरी कर चुके कार्मिकों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इसके लिए जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद इनके स्थानांतरण की सूची जारी की जाएगी।
सूत्रों की माने तों जल्द ही प्रदेश में प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था में व्यापक फेरबदल हो सकता है। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली का कहना है कि स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है। आयोग के निर्देश मिलेंगे तो उसी के अनुरूप कार्य किया जाएगा।
