विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनावी नब्ज टटोलने निकले सिसोदिया ने एक पल भी नहीं किया जाया, गाड़ी से ही शुरू कर दी थी रणनीति पर चर्चा

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Wed, 17 Nov 2021 10:27 AM (GMT+05:30)

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के दौरे में भी दिखी। यहां साढ़े ...और पढ़ें

चुनावी नब्ज टटोलने निकले सिसोदिया ने एक पल भी नहीं किया जाया।
चुनावी नब्ज टटोलने निकले सिसोदिया ने एक पल भी नहीं किया जाया।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Election 2022 उत्तराखंड में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे नेताओं की भागदौड़ बढ़ रही है। बैठक, रोड शो और जनसभा का दौर शुरू हो गया है। हाल यह है कि नेताओं को चंद मिनट के अंतराल में एक कार्यक्रम से दूसरे कार्यक्रम में प्रतिभाग करना पड़ रहा है। ऐसे में वह थोड़ा-सा वक्त भी जाया नहीं कर रहे। इसकी एक बानगी मंगलवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के दौरे में भी दिखी। यहां साढ़े चार घंटे रहे सिसोदिया इस दौरान व्यापारियों के साथ संवाद, चुनावी चर्चा और सदस्यता कार्यक्रम में भी शरीक हुए। व्यस्तता के चलते सिसोदिया ने आप उत्तराखंड के सह प्रभारी राजीव चौधरी और वरिष्ठ नेता कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल से उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा जौलीग्रांट से देहरादून आते हुए गाड़ी में ही शुरू कर दी थी।

उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आए मनीष सिसोदिया मंगलवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां राजीव चौधरी और कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल ने उनका स्वागत किया। जौलीग्रांट से उन्हें दून में कनक चौक स्थित एक होटल पहुंचना था। जहां दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक व्यापारियों के साथ उनका संवाद कार्यक्रम निर्धारित था। इसके बाद लंच किया जाना था और दोपहर तीन बजे उन्हें सड़क मार्ग से उत्तरकाशी के लिए रवाना होना था।

इस सबके बीच में सिसोदिया को पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों को सदस्यता भी दिलानी थी। इस बिजी शेड्यूल के चलते पार्टी के पदाधिकारियों के साथ उनकी बैठक का समय तय नहीं हो पाया। ऐसे में सिसोदिया जौलीग्रांट एयरपोर्ट से होटल के लिए राजीव चौधरी और कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल के साथ एक ही वाहन में रवाना हुए। रास्ते में तीनों नेताओं ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

सिसोदिया के होटल पहुंचते ही उनसे आप उत्तराखंड के कार्यकारी अध्यक्ष अनंत राम चौहान, उपाध्यक्ष रजिया बेग समेत अन्य शीर्ष पदाधिकारियों व नेताओं ने मुलाकात की। इसके तुरंत बाद होटल के एक कमरे में हुई गुप्त बैठक में आगामी चुनाव को लेकर कई समीकरणों पर चर्चा की गई। चर्चा में आप की ओर से जल्द की जाने वाली घोषणाएं भी शामिल रहीं। हालांकि, पार्टी के किसी भी पदाधिकारी ने इस बैठक को लेकर मीडिया से कोई बात नहीं की।

दर्जनों ने ली आप की सदस्यता

मंगलवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में संत रविदास गुरुकुल ट्रस्ट के प्रबंधक महाराज मेघराज दास और संजय सैनी, ईश्वर चंद, रेखा, ताराचंद समेत दर्जनों व्यक्तियों ने आप की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Election: कांग्रेस को महंगाई का आसरा, हर दिन निकालेगी यात्रा; जानें- क्या बोले हरीश रावत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।