विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड चुनाव 2022: हरक सिंह ज्वाइन कर सकते हैं कांग्रेस, जानें-क्या बोले सीएम और क्यों नाराज हैं हरीश रावत

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Mon, 17 Jan 2022 10:51 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 02:59 PM (IST)

Uttarakhand Election 2022 हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) आज दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हरक सिंह ...और पढ़ें

उत्तराखंड चुनाव 2022 से एन पहले हरक सिंह रावत दिल्ली में आज ज्वाइन कर सकते हैं कांग्रेस। फाइल फोटो
उत्तराखंड चुनाव 2022 से एन पहले हरक सिंह रावत दिल्ली में आज ज्वाइन कर सकते हैं कांग्रेस। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Vidhan Sabha Election 2022 भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित किए गए और मंत्रिमंडल से बर्खास्त हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) आज दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हरक सिंह रावत ने भाजपा पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अब भाजपा को हराने के लिए काम करूंगा। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा ने हरक सिंह रावत को कई मौके दिए हैं। भाजरा परिवारवाद नहीं, राष्ट्रवाद की पार्टी है।

दरअसल, रविवार देर रात भाजपा से हरक सिंह रावत को छह साल के लिए पार्टी से निष्‍कासित कर दिया था। साथ ही मंत्रिमंडल से भी बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद अब आज हरक सिंह रावत दिल्‍ली में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हरक छह साल पहले मार्च 2016 में आठ अन्‍य कांग्रेस विधायकों के साथ कांग्रेस छोड भाजपा में आए थे। हरक सिंह रावत ने भाजपा पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, अब भाजपा को हराने के लिए काम करूंगा। हरक सिंह रावत ने बताया कि वे कांग्रेस में शामिल होंगे या जनता के लिए काम करेंगे।

सीएम धामी ने लिया आड़े हाथ

वही, इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरक सिंह रावत  को आड़े हाथ लिया। सीएम धामी ने कहा कि भाजपा ने हरक सिंह रावत को कई मौके दिए हैं। उन्होंने साफ किया कि भाजपा परिवारवाद नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद की पार्टी है।

हरीश सरकार गिराने में थी अहम भूमिका

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि उन्हें पूर्व मंत्री हरक सिंह की कांग्रेस में वापसी की जानकारी नहीं। इस पर पार्टी को निर्णय लेना है। हरक की वापसी को लेकर हरीश रावत खुश नहीं दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, 2016 में हरीश रावत सरकार गिराने में उनकी भूमिका की वजह से हरीश रावत नाराज रहे हैं।

पार्टी को मिलेगा हरक के आने का लाभ

वहीं, हरक सिंह रावत के कांग्रेस ज्वाइन करने की चर्चा को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हरक सिंह के आने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उत्तराखंड में उनका जनाधार है। वह शामिल होंगे तो पार्टी को इसका लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- क्या छह साल बाद घर वापसी करने जा रहे हैं हरक सिंह रावत, कांग्रेस के टिकट पर यहां से लड़ सकते हैं चुनाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।