विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Election: कांग्रेस में टिकट की दावेदारी को महिलाओं में उत्साह, बढ़चढ़कर ले रहीं हिस्सा

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 14 Nov 2021 07:59 AM (IST)

Uttarakhand Election 2022 उत्तरप्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा की महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा से उत्तराखंड में ...और पढ़ें

कांग्रेस में टिकट की दावेदारी को महिलाओं में उत्साह, बढ़चढ़कर ले रहीं हिस्सा।
कांग्रेस में टिकट की दावेदारी को महिलाओं में उत्साह, बढ़चढ़कर ले रहीं हिस्सा।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Election 2022 मातृशक्ति के सशक्त आंदोलन के बूते अस्तित्व में आए उत्तराखंड में कांग्रेस के भीतर महिलाओं को ज्यादा टिकट देने के दबाव को नजरअंदाज करना पार्टी के लिए शायद ही संभव हो पाएगा। उत्तरप्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा की महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा से उत्तराखंड में कांग्रेस नेत्रियों में जोश भर दिया है। उन्हें उम्मीद है कि उत्तरप्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी पार्टी ऐसा फैसला लेगी। इसे देखते हुए कांग्रेस नेत्रियों ने अब टिकट की दावेदारी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना शुरू कर दिया है।

उत्तराखंड में इन दिनों कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जिलेवार और लोकसभा क्षेत्रवार नामित किए गए पर्यवेक्षक दौरे पर हैं। विधानसभा क्षेत्रवार दौरा कर रहे पर्यवेक्षक टिकट के दावेदारों की ताकत को भी तौल रहे हैं। अहम बात ये है कि टिकट की दावेदारी में अब महिलाएं की भागीदारी बढ़ी है। उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर महिलाओं पर किए जा रहे भरोसे का असर उत्तराखंड में भी दिखाई देने लगा है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य के बाद महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की पुत्री अनुपमा रावत ने भी महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की खुलकर पैरवी की है। सिर्फ महिलाएं ही नहीं, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी राज्य निर्माण में महिलाओं के योगदान को देखते हुए उन्हें ज्यादा टिकट देने की पैरोकारी कर रहे हैं। दरअसल राज्य में अब तक पार्टी ने महिलाओं को जहां भी टिकट दिया है, उन्होंने जीत का परचम लहराया, अथवा प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दी है।

हालांकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी जीतने की संभावना को देखते हुए महिलाओं को ज्यादा टिकट देने का समर्थन कर चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष हरीश रावत का रुख भी कमोबेश यही है। हालांकि अभी तक उन्होंने खुलकर इस मामले में टिप्पणी करने से गुरेज ही किया है। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी कह चुके हैं कि महिलाओं को चुनाव में ज्यादा प्रतिनिधित्व देने पर पार्टी विचार करेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।