विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुस्लिम युवक ने नाम बदल नाबालिग से की दोस्‍ती, दुष्‍कर्म किया और दी धमकी, 'धर्म बदल वरना वायरल कर दूंगा वीडियो'

By Soban singhEdited By: Nirmala Bohra
Published: Tue, 27 Sep 2022 09:25 AM (IST)

Uttarakhand Crime मुस्लिम युवक ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से कैंट क्षेत्र की एक नाबालिग से पहले दोस्ती की और ...और पढ़ें

Uttarakhand Crime : मुस्लिम युवक ने नाम बदल नाबालिग से की दोस्‍ती। Concept Photo
Uttarakhand Crime : मुस्लिम युवक ने नाम बदल नाबालिग से की दोस्‍ती। Concept Photo

जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Crime : मुस्लिम युवक ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से कैंट क्षेत्र की एक नाबालिग से पहले दोस्ती की। पार्टी के बहाने उसे अपने दोस्त के कमरे में बुलाया और दुष्कर्म किया।

आरोपित ने उसकी वीडियो भी बना ली और ब्लैकमेल करके बार-बार दुष्कर्म करता रहा। नाबालिग को अब पता चला कि आरोपित मुस्लिम है। इस मामले में कैंट कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपित ने अपना नाम कबीर भाटी बताया

एक युवती ने बताया कि उसकी नाबालिग बहन की एक साल से एक युवक के साथ दोस्ती थी। आरोपित ने अपना नाम कबीर भाटी बताया था। एक दिन आरोपित ने नाबालिग को पार्टी के बहाने अपने दोस्त के कमरे में बुला लिया और दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित ने उसकी वीडियो बना ली और धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा।

धमकी दी कि धर्म परिवर्तन नहीं किया तो वह उसे जान से मार देगा

आरोपित ने उसपर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया। जब नाबालिग को पता चला कि वह मुस्लिम है तो उसने धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया। आरोपित ने उसे धमकी दी कि यदि धर्म परिवर्तन नहीं किया तो वह उसे जान से मार देगा।

24 सितंबर को वीडियो नाबालिग की बड़ी बहन को भेजी

19 सितंबर 2022 को आरोपित ने नाबालिग के कमरे में आकर जबरदस्ती करने का प्रयास किया और विरोध करने पर चाकू से हमला कर जान से मारने की कोशिश की। आरोपित ने 24 सितंबर को कुछ वीडियो उसकी बड़ी बहन को भेजी और कहा कि उसके साथ बुरा होने वाला है।

किशोरी की बहन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

इंस्पेक्टर कैंट कोतवाली राजेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी की बहन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।