विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Coronavirus Update: उत्तराखंड में शुक्रवार को 618 लोग में कोरोना की पुष्टि, अब तक 76893 संक्रमित; 69831 लोग हुए स्वस्थ

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 04 Dec 2020 09:21 PM (IST)

Uttarakhand Coronavirus Update कोरोना संक्रमण के लिहाज से उत्तराखंड में कोई राहत की खबर नहीं आ रही। प्रदेश में कोरोना ...और पढ़ें

कोरोना संक्रमण के लिहाज से उत्तराखंड में फिलहाल कोई राहत की खबर नहीं आ रही है।
कोरोना संक्रमण के लिहाज से उत्तराखंड में फिलहाल कोई राहत की खबर नहीं आ रही है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Coronavirus Update कोरोना संक्रमण के लिहाज से उत्तराखंड में फिलहाल कोई राहत की खबर नहीं आ रही है। प्रदेश में कोरोना के 618 और मामले आए हैं। एक भी जिला ऐसा नहीं है, जहां कोरोना को लेकर सुकून रहा हो। स्थिति ये है कि देहरादून में मरीजों का आंकड़ा दो सौ से ऊपर चला गया। उधर, मामले बढ़ने के साथ ही जांच की रफ्तार भी तेज होने लगी है। शुक्रवार को प्रदेश में 16 हजार से अधिक लोग की जांच की गई है। 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 16019 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। जिनमें 15401 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में 239 लोग संक्रमित मिले हैं। नैनीताल में 93, हरिद्वार में 48, चमोली में 40, अल्मोड़ा में 39, पौड़ी गढ़वाल में 34, पिथौरागढ़ में 33, ऊधमसिंह नगर में 21 व टिहरी में 20 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी में 18, बागेश्वर व रुद्रप्रयाग में 13-13 और चंपावत में सात नए मामले आए हैं। बता दें, उत्तराखंड में अभी तक 76893 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। जिनमें 69831 स्वस्थ हो गए हैं। फिलवक्त 4994 एक्टिव केस हैं, जबकि 795 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। 

दस मरीजों ने तोड़ा दम

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जान गंवाने वालों की संख्या भी हर दिन बढ़ रही है। बीते 24 घंटों के दौरान दस मरीजों की मौत हुई। इनमें तीन मरीजों की मौत हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में हुई है। वहीं दून मेडिकल कॉलेज व श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भी दो-दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा बेस अस्पताल श्रीनगर, हल्द्वानी स्थित साईं अस्पताल व जिला अस्पताल गोपेश्वर में भी एक-एक मरीज की मौत कोरोना से हुई है। अब तक प्रदेश में कुल 1273 लोग की मौत हो चुकी है। 

560 मरीज स्वस्थ 

कोरोना की रफ्तार जरूर बढ़ी है, पर बड़ी संख्या में मरीज ठीक भी हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में विभिन्न जनपदों में 560 मरीज स्वस्थ हुए। इनमें 215 हरिद्वार, 139 देहरादून, 59 नैनीताल, 53 पौड़ी, 47 पिथौरागढ़, 10 रुद्रप्रयाग, नौ उत्तरकाशी, आठ अल्मोड़ा, पांच चमोली, चार बागेश्वर व एक मरीज चंपावत से है। फिलवक्त प्रदेश में रिकवरी दर 90.82 फीसद है। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Coronavirus News Update: उत्तराखंड में कोरोना मृत्यु दर पर नहीं लग रही लगाम