यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand Coronavirus News Update: उत्तराखंड में कमजोर नहीं हो रहा कोरोना, 427 और संक्रमित
Uttarakhand Coronavirus News Update कोरोना कमजोर नहीं हो रहा है। उत्तराखंड में हर दिन काफी संख्या में लोग संक्रमित मिल ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Coronavirus News Update कोरोना कमजोर नहीं हो रहा है। उत्तराखंड में हर दिन काफी संख्या में लोग संक्रमित मिल रहे हैं। रविवार को भी प्रदेश में 427 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिनमें करीब चालीस फीस मामले देहरादून जनपद से हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से कुल 11733 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली, जिनमें 11306 की रिपोर्ट निगेटिव है। सबसे ज्यादा 172 मामले देहरादून जनपद से हैं। नैनीताल जिले में भी 106 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 34, उत्तरकाशी में 27, ऊधमसिंह नगर में 25, टिहरी गढ़वाल में 24, पौड़ी गढ़वाल में 11, पिथौरागढ़ व चंपावत में सात-सात, चमोली में पांच, बागेश्वर व रुद्रप्रयाग में चार-चार और अल्मोड़ा में एक नया मामला आया है। बता दें कि उत्तराखंड में अब तक 89645 लोग संक्रमित हुए हैं। जिनमें 81383 स्वस्थ हो चुके हैं। फिलवक्त 5625 एक्टिव केस हैं, जबकि 1154 राज्य से बाहर चले गए हैं।
यह भी पढें- उत्तराखंड: दिल्ली में जज बनने के बाद ससुराल लौटी बहू का भव्य स्वागत, तस्वीरों में देखें
सात मरीजों की मौत
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। रविवार को भी सात मरीजों की मौत हुई है। इनमें कैलाश अस्पताल देहरादून व एम्स ऋषिकेश में दो-दो मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट, जिला अस्पताल पिथौरागढ़ व हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भी एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है। अब तक प्रदेश में कुल 1483 लोग इस बीमारी के कारण जान गंवा चुके हैं। प्रदेश में कोरोना मृत्यु दर 1.65 फीसद है। चिंता की बात ये है कि मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। जिस पर सिस्टम के तमाम प्रयासों के बावजूद लगाम नहीं लग पा रही है।
229 मरीज स्वस्थ
कोरोना को लेकर उपजी चिंताओं के बीच एक अच्छी बात ये है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी अब लगातार बढ़ रहा है। रविवार को भी विभिन्न जिलों से 229 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनमें 118 देहरादून, 43 नैनीताल, 40 अल्मोड़ा, 12 टिहरी, 11 बागेश्वर, चार रुद्रप्रयाग व एक मरीज उत्तरकाशी से है। फिलवक्त राज्य में रिकवरी दर 90.78 फीसद है।
