Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड: दिल्ली में जज बनने के बाद ससुराल लौटी कात्यायिनी का भव्य स्वागत, तस्वीरों में देखें

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Sun, 27 Dec 2020 02:23 PM (IST)

    दिल्ली न्यायिक सेवा- 2019 परीक्षा में सामान्य वर्ग में दूसरी रैंक प्राप्त करने वाली कात्यायनी शर्मा कंडवाल का ऋषिकेश में ससुराल पहुंचने पर भव्य स्वागत ...और पढ़ें

    Hero Image
    दिल्ली में जज बनने के बाद ससुराल लौटी बहू का भव्य स्वागत, तस्वीरों में देखें।

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। दिल्ली न्यायिक सेवा- 2019 परीक्षा में सामान्य वर्ग में दूसरी रैंक प्राप्त करने वाली कात्यायनी शर्मा कंडवाल का ऋषिकेश में ससुराल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर ऋषिकेश नगर निगम की महापौर अनिता ममगाईं ने कहा, कठिन परिश्रम और विषम चुनौतियों का सामना करने वाले ही अक्सर सफलता की इबारतें लिखा करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में जज बनने के बाद पहली बार कात्यायनी शर्मा कंडवाल रविवार को ऋषिकेश के प्रगति विहार स्थित अपने घर पहुंची। यहां उनके ससुर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सेवानिवृत्त डॉ. शशि कंडवाल, सास भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल सहित परिवार के सदस्यों ने तिलक लगाकर और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। 

    इस दौरान नगर निगम महापौर अनिता ममगाईं ने कहा कि इरादे बुलंद हो तो कोई भी चुनौती बड़ी नही होती। कठिन परिश्रम और विषम चुनौतियों का सामना करने वाले ही अक्सर सफलता की इबारतें लिखा करते हैं। ऐसे ही बुलंद इरादे वाले समाज के लिए भी प्रेरणास्रोत बनते हैं। इस मौके पर पार्षद उमा बृजपाल राणा, अनिता रैना, विजय बडोनी, राजेश दिवाकर, राजेन्द्र प्रेम  सिंह बिष्ट, विपिन पंत, बीरेंद्र रमोला आदि मोजूद रहे।

     

    इस मौके पर उनके परिवार से जुड़े सदस्य और नगर के विभिन्न संगठनों से जुड़े नागरिक भी उन्हें बधाई देने पहुंचे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मुनीकीरेती रोशन रतूड़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, राकेश भट्ट, संजय शास्त्री, वीरेंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह भंडारी, पार्षद राकेश मियां, सुंदरी कंडवाल, रीना शर्मा, प्रमोद शर्मा, दिनेश कोठारी, सुदेश कंडवाल, जितेंद्र अग्रवाल, ऊषा जोशी, जयंत शर्मा आदि उपस्थित थे।

    कात्यायिनी शर्मा कंडवाल का परिचय  

    कात्यायनी शर्मा कंडवाल की प्राथमिक से हाईस्कूल तक की शिक्षा सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल पौड़ी और इंटरमीडिएट रिवर डेल स्कूल देहरादून में हुई है। क्लेट क्वालीफाई करने के बाद कात्यायनी ने एनएलआइयू भोपाल से एलएलबी और आइएलआई दिल्ली से एलएलएम की शिक्षा पूरी की। दिल्ली न्यायिक सेवा- 2019 की परीक्षा के परिणाम में कात्यायनी ने वरीयता सूची में दूसरा स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया। 

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में जज बनी उत्तराखंड की बेटी, सामान्य वर्ग में हासिल की दूसरी रैंक; पढ़िए पूरी खबर