विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Coronavirus News Update: उत्‍तराखंड में कोरोना के लिहाज से सुकून में बीता सोमवार

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 18 Jan 2021 08:10 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 18 Jan 2021 09:06 PM (GMT+05:30)

Uttarakhand Coronavirus News Update कोरोना संक्रमण के लिहाज से सोमवार को भी सुकून रहा। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 120 ...और पढ़ें

उत्‍तराखंड में कोरोना संक्रमण के 120 नए मामले मिले।
उत्‍तराखंड में कोरोना संक्रमण के 120 नए मामले मिले।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Coronavirus News Update कोरोना संक्रमण के लिहाज से सोमवार को भी सुकून रहा। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 120 नए मामले मिले। यही नहीं, सैंपल पॉजिटिविटी रेट भी लगभग एक फीसद (1.01 फीसद) रहा है। अब न सिर्फ कोरोना का प्रसार कम हुआ है, बल्कि वैक्सीन के रूप में भी वायरस पर प्रहार शुरू हो गया है। यह आने वाले वक्त के लिए शुभ संकेत है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अलग-अलग सरकारी व निजी लैब से 11850 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिनमें 11730 मामलों में रिपोर्ट निगेटिव आई है। नैनीताल में सबसे अधिक 38 लोग संक्रमित मिले हैं। देहरादून में भी 36 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसके अलावा हरिद्वार में 23, ऊधमसिंह नगर में 10, अल्मोड़ा व उत्तरकाशी में चार-चार, चमोली में तीन और पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। जबकि बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी व टिहरी में संक्रमण का नया मामला नहीं मिला है। प्रदेश में अब तक 94 हजार, 923 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें 89882 स्वस्थ हो गए हैं। फिलहाल 2136 एक्टिव केस हैं। 1288 मरीज अन्य राज्यों को चले गए हैं।

छह और मरीजों की मौत 

प्रदेश में नए मामले मिलने की दर कम हुई है, पर कोरोना संक्रमितों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में छह और मरीजों ने दम तोड़ दिया। दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय व श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में दो-दो मरीजों की मौत हुई है। जबकि हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय व जिला अस्पताल रुद्रपुर में एक-एक मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। अब तक प्रदेश में 1617 मरीजों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है। 

330 मरीज स्वस्थ 

कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों का आंकड़ा भी अब लगातार बढ़ रहा है। 24 घंटों के दौरान विभिन्न जनपदों में 330 मरीज स्वस्थ हुए। इनमें 89 देहरादून, 49 हरिद्वार, 49 नैनीताल, 38 ऊधमसिंह नगर, 33 पौड़ी, 21 अल्मोड़ा, 15 पिथौरागढ़, 14 उत्तरकाशी, 10 चमोली, आठ टिहरी और चार मरीज रुद्रप्रयाग से हैं। फिलहाल प्रदेश में रिकवरी दर 94.69 फीसद है। 

यह भी पढ़ें-Coronavirus Vaccination: वैक्सीन लगवाने के बाद तबीयत बिगड़ी, अब स्थिति सामान्य