Move to Jagran APP

प्रदेश सरकार के खिलाफ गरीब रैली निकालेगी उत्तराखंड कांग्रेस

कांग्रेस ने गरीब रैली निकालने का आह्वान किया है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि इसमें शासन-प्रशासन की ओर से सताए जा रहे सभी गरीबों को शामिल किया जाएगा।

By BhanuEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 11:50 AM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 11:50 AM (IST)
प्रदेश सरकार के खिलाफ गरीब रैली निकालेगी उत्तराखंड कांग्रेस

देहरादून, जेएनएन। कांग्रेस ने इस माह के आखिरी सप्ताह में गरीब रैली निकालने का आह्वान किया है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि इसमें शासन-प्रशासन की ओर से सताए जा रहे सभी गरीबों को शामिल किया जाएगा। 

loksabha election banner

प्रेस क्लब में धस्माना ने ई-रिक्शा संचालकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार गरीब विरोधी है व पुलिस प्रशासन भी सरकार के इशारे पर गरीबों के खिलाफ काम कर रहे। ई-रिक्शा का शहर की मुख्य सड़कों पर प्रवेश प्रतिबंधित करने का फैसला इसी गरीब विरोधी मानसिकता से जुड़ा हुआ है। 

धस्माना ने आरोप लगाया कि बीते तीन माह से ई-रिक्शा संचालकों का जीना मुहाल हो गया है। वे किश्तें तक नहीं भर पा रहे। उन्होंने कहा कि दो महीने पहले पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने प्रतिबंध के फैसले का परीक्षण करने और ई-रिक्शा संचालकों को राहत देने की बात कही थी, लेकिन अब तक कोई भी निर्णय नहीं लिया गया। 

मंगलवार को इस संबंध में पुलिस महानिदेशक से वार्ता कर उनके फैसले की जानकारी ली जाएगी। धस्माना ने चेतावनी दी कि यदि ई रिक्शा संचालकों को राहत नहीं मिली तो लंबा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

कांग्रेस सेवादल का पॉलीथिन हटाओ अभियान शुरू

महानगर कांग्रेस सेवादल शहर के सभी वार्डों में पॉलीथिन हटाओ अभियान चलाएगा। जिसमें लोगों को जागरूक करने के साथ ही उन्हें कपड़े के थैले वितरित किए जाएंगे। 

कांग्रेस कार्यालय में अभियान का शुभारंभ पूर्व काबीना मंत्री दिनेश अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ यह एक जन आंदोलन है, जिसमें सभी लोगों का मिल -जुलकर आगे आना चाहिए। वहीं महानगर कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठन राजकुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। 

महानगर सेवादल के सचिव पीयूष गौड़ ने कहा कि  पर्यावरण को बचाने के लिए प्रत्येक नागरिक को प्लास्टिक के खिलाफ आंदोलन में एकजुट होना चाहिए। वहीं इस मौके पर सेवादल उपाध्यक्ष कृष्णपाल, महिला महानगर अध्यक्ष सावित्री थापा, अंजू, नरेंद्र पाल, सलीम अहमद, रामजी लाल आदि मौजूद रहे। 

केंद्र के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाएगी कांग्रेस

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्णय से बैंकिंग सेक्टर प्रभावित हुआ है। वर्ष 2014 में बैंकों का एनपीए 239 लाख करोड़ से बढ़कर 939 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। सरकार के गलत आर्थिक फैसले और उद्योगपतियों का कर्ज माफ करने से गरीब और मध्यम वर्ग पर महंगाई व बेरोजगारी की दोहरी मार पड़ी है। केंद्र के गलत फैसले के खिलाफ कांग्रेस देशभर में जनजागरण अभियान चलाएगी। 

मसूरी के कुलड़ी स्थित होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान जोतसिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र सरकार के 63 महीने के कार्यकाल में लगभग 206241 करोड़ के बैंकिंग घोटाले हुए हैं, जिसमें सरकार के दूसरे कार्यकाल के शुरूआती 90 दिनों में ही लगभग 31898 करोड़ के घोटाले हुए हैं। सरकार उद्योगपतियों के कर्जे माफ कर रही है, लेकिन किसानों का कर्जा माफ नहीं किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: भाजपा असंवेदनशील तो कांग्रेस नौटंकीबाज: काशी सिंह ऐरी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में जनजागरण अभियान चलाकर देश की जनता को केंद्र सरकार की जनविरोधी कारनामों से अवगत कराएगी। इस दौरान क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष जोतसिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, भगवान सिंह धनाई आदि रहे। 

यह पढ़ें: कांग्रेस ने राज्य आंदोलन के शहीदों को किया नमन, पढ़िए पूरी खबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.