Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंटरनेट मीडिया वारियर्स के बूते चुनावी जंग की कांग्रेस की तैयारी

    By Sumit KumarEdited By:
    Updated: Thu, 18 Feb 2021 09:53 PM (IST)

    प्रदेश में कांग्रेस आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव की जंग इंटरनेट मीडिया वारियर्स के बूते लड़ेगी। पार्टी ने गुरुवार को ज्वाइन कांग्रेस सोशल मीडिया कैंपेन की शुरुआत की। पार्टी ने हर लोकसभा क्षेत्र में एक हजार और हर बूथ पर 100 ऐसे वारियर्स जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

    Hero Image
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि अब इंटरनेट मीडिया की जरूरत बढ़ गई है।

    राज्य ब्यूरो, देहरादून: प्रदेश में कांग्रेस आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव की जंग इंटरनेट मीडिया वारियर्स के बूते लड़ेगी। पार्टी ने गुरुवार को ज्वाइन कांग्रेस सोशल मीडिया कैंपेन की शुरुआत की। पार्टी ने हर लोकसभा क्षेत्र में एक हजार और हर बूथ पर 100 ऐसे वारियर्स जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डाॅ. इंदिरा हृदयेश, मनीष खंडूड़ी, प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्‍यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने इस कैंपेन को हरी झंडी दिखाई। इस कैंपेन को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने प्रारंभ करना था, लेकिन वह दिल्ली से फ्लाइट में देरी के चलते कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि अब इंटरनेट मीडिया की जरूरत बढ़ गई है। देश के जिसतरह हालात हैं, उसमें तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। आम जन को दिग्भ्रमित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रीतम सिंह ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र पर लगातार प्रहार हो रहा है। कुछ शक्तियां अभिव्यक्ति को कुचलने का काम कर रही हैं। ऐसे में इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जन जागरूकता बेहद जरूरी है। कांग्रेस इस अभियान को बूथ स्तर से गांव तक ले जाएगी। नेता प्रतिपक्ष डा इंदिरा हृदयेश ने कहा कि 2022 चुनावी वर्ष है। ऐसे में इंटरनेट मीडिया की भूमिका अहम हो जाती है।

    यह भी पढ़ें- देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में सपा ने केंद्र का पुतला फूंका  

    सत्तापक्ष के दुष्प्रचार का जवाब इंटरनेट मीडिया पर देना आवश्यक हो गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया सेल कार्यकारिणी के सदस्य मनीष खंडूड़ी ने बताया कि पूरे देश में कांग्रेस पांच लाख सोशल मीडिया वाॅॅरियर की भर्ती कर रही है। नियुक्ति के लिए एआइसीसी की ओर से गठित टीम इंटरव्यू करेंगी। हर लोकसभा क्षेत्र में एक हजार व्यक्तियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा ने बताया कि उत्तराखंड में 11,010 बूथ हैं। पार्टी ने हर बूथ पर 100-100 इंटरनेट मीडिया वारियर नियुक्त करने का लक्ष्य रखा है। यह अभियान एक महीने तक चलेगा। इसके बाद प्रगति का आकलन किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भी विचार रखे।

    यह भी पढ़ें- त्रिवेंद्र सरकार ने आधी आबादी को दिया बड़ा तोहफा, महिलाएं अब पैतृक संपत्ति में सह खातेदार

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

    comedy show banner
    comedy show banner