Move to Jagran APP

उत्तराखंड के सीएम तीरथ रावत बोले, महान धावक मिल्खा सिंह का निधन अपूरणीय क्षति

उड़न सिख के नाम से मशहूर महान एथलीट पद्मश्री मिल्‍खा सिंह का निधन हो गया। उनके निधन से पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी। मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने ट्वीट किया महान धावक मिल्खा सिंह के निधन की खबर से मन बहुत दुखी है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 01:52 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 01:52 PM (IST)
उत्तराखंड के सीएम तीरथ रावत बोले, महान धावक मिल्खा सिंह का निधन अपूरणीय क्षति
उत्तराखंड के सीएम तीरथ रावत बोले, महान धावक मिल्खा सिंह का निधन अपूरणीय क्षति।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उड़न सिख के नाम से मशहूर महान एथलीट पद्मश्री मिल्‍खा सिंह का निधन हो गया। उन्‍होंने चंडीगढ़ पीजीआइ में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट किया, महान धावक मिल्खा सिंह के निधन की खबर से मन बहुत दुखी है। देश ने अपना एक अनमोल रत्न खो दिया है। उनका निधन न केवल खेल जगत, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

loksabha election banner

आपको बता दें कि 91 वर्षीय मिल्खा सिंह कोरोना वायरस संक्रमण से तो उबर चुके थे। पर, पोस्ट कोविड साइडइफेक्ट्स से वह नहीं उबर पाए और उन्‍होंने चंडीगढ़ पीजीआइ में अंतिम सांस ली। पांच दिनि पहले ही उनकी पत्नी निर्मल मिल्‍खा सिंह का भी पोस्‍ट कोविड से निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा- राज्य में दिसंबर तक हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

--------------------- 

गंगा दशहरा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गंगा दशहरा पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जीवनदायिनी गंगा का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। बिना गंगा व अन्य पावन नदियों के लोक जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। यह हमारे अस्तित्व से जुड़ा विषय भी है। गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि सभी गंगा एवं अन्य नदियों के साथ ही सभी जल स्रोतों को पवित्र रखने में अपना योगदान दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमामि गंगे और स्वच्छ भारत का जो संकल्प लिया है उसे पूरा करने में भी हमें सहयोगी बनना होगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का निधन, उनका जाना एक राजनीतिक युग का अवसान 

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.