विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में 1.50 करोड़ से बनेगा मॉडर्न बैडमिंटन हाल, सीएम धामी ने किया शिलान्यास

Published: Mon, 19 Oct 2026 11:03 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक बैडमिंटन हॉल का शिलान्यास ...और पढ़ें

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा में बैडमिंटन हॉल का शिलान्यास किया।

  2. डेढ़ करोड़ की लागत से यूजेवीएन लिमिटेड करेगा निर्माण।

  3. स्थानीय युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं और अवसर मिलेंगे।

जागरण संवाददाता, देहरादून। सीमांत क्षेत्र बनबसा में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक बैडमिंटन हाल का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता सेनानी कैप्टन करम चंद स्टेडियम में यूजेवीएन लिमिटेड की ओर से डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बैडमिंटन हाल का शिलान्यास किया। इस सुविधा से बनबसा और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकेंगी।

यूजेवीएनएल की यह पहल कारपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत की जा रही है। आधुनिक बैडमिंटन हाल बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, खेल कौशल में सुधार और विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। इससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने कहा कि निगम विद्युत उत्पादन के साथ आसपास के क्षेत्रों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है। सीएसआर के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। सीमांत क्षेत्रों में खेल सुविधाओं का विस्तार स्थानीय प्रतिभाओं को अपने क्षेत्र में ही आगे बढ़ने का अवसर देगा।

बनबसा के निकट लोहियाहेड में स्थित यूजेवीएनएल की 41.4 मेगावाट क्षमता वाली खटीमा जल विद्युत परियोजना राज्य की ऊर्जा जरूरतों में योगदान दे रही है। शिलान्यास कार्यक्रम में राज्य मंत्री सुभाष भगोली, किरण देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, जिलाधिकारी मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- कान्हा टाइगर रिजर्व में 9 बाघों की मौत से उत्तराखंड में अलर्ट, कैनाइन डिस्टेंपर से बचाएगा वन विभाग