अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर CM Dhami ने जताया शोक, कहा- 'फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति'
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी.

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर ने अपने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से भारतीय सिनेमा में विशिष्ट पहचान बनाई। विभिन्न भूमिकाओं में उनके जीवंत अभिनय ने हिंदी सिनेमा को समृद्ध किया और उन्हें दर्शकों के बीच अलग स्थान दिलाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नाना पाटेकर का निधन फिल्म एवं कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
