विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम धामी ने खोला खजाना, सड़क-पर्यटन और धार्मिक स्थलों के लिए 218 करोड़ रुपये मंजूर

Published: Wed, 14 Oct 2026 10:56 AM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 218 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इनमें स्वास्थ्य ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। फाइल फोटो

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 13.48 करोड़, 21 अशासकीय महाविद्यालयों के कार्मिकों के वेतन आदि के भुगतान के लिए 77.69 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसके साथ ही सड़क, पर्यटन, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और बाढ़ नियंत्रण से जुड़े कार्यों को भी स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में ग्राम सभा दर के आंतरिक संपर्क मार्ग के लिए 93.08 लाख और पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भूमिया मंदिर गैंठन से काल्सिन मंदिर होते हुए खूनी गांव तक सड़क निर्माण के प्रथम चरण के लिए 92.32 लाख स्वीकृत किए हैं।

 

यह भी पढ़ें- दिल्ली-मेरठ 'नमो भारत' का ऋषिकेश तक होगा विस्तार, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया बड़ा अपडेट


10 लाख रुपये मंजूर

ऊधमसिंह नगर के खटीमा स्थित शिव मंदिर अंजनिया में सौंदर्यीकरण, सुरक्षा और चारदीवारी निर्माण के लिए 10 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

बागेश्वर जिले में पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक रूट पर फुरकिया पर्यटक आवास गृह के मरम्मत एवं सुधारीकरण के लिए 4.44 करोड़ और पौड़ी जिले में सतपुली बैराज के निर्माण की पुनरीक्षित लागत में शामिल स्लोप प्रोटेक्शन कार्यों के लिए 4.89 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

फ्लड प्लेन जोनिंग के लिए 47.31 लाख

इसके अलावा शारदा (काली) नदी में फ्लड प्लेन जोनिंग के लिए 47.31 लाख रुपये की कंसल्टेंसी को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत स्वीकृत नौ कार्यों के लिए 288.41 करोड़ रुपये की स्वीकृति के साथ पहली किस्त में 115.36 करोड़ रुपये जारी करने का अनुमोदन भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें- 'अपनी जरूरत से पहले दूसरों की चिंता', जब छात्रा लवप्रीत कौर की संवेदनशीलता ने जीता सीएम पुष्कर सिंह धामी का दिल