विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-मेरठ 'नमो भारत' का ऋषिकेश तक होगा विस्तार, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया बड़ा अपडेट

Published: Sat, 03 Oct 2026 12:08 PM (IST)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुजफ्फरनगर में घोषणा की कि दिल्ली-मेरठ नमो भारत (RRTS) का विस्तार जल्द ही ऋषिकेश तक होगा, जिससे मुजफ्फरनगर को भी लाभ मिलेगा।

नमो भारत की प्रतीकात्मक तस्वीर और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

नमो भारत की प्रतीकात्मक तस्वीर और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

HighLights

  1. नमो भारत (RRTS) का ऋषिकेश तक विस्तार होगा, मुजफ्फरनगर को लाभ।

  2. उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य।

  3. अवैध मदरसों पर कार्रवाई, हरिद्वार कुंभ की तैयारियां अंतिम चरण में।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। दिल्ली से मेरठ तक दौड़ रही नमो भारत को ऋषिकेश तक लाने यानी आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) कॉरिडोर विस्तार की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इसका लाभ मुजफ्फरनगर को तो मिलेगा ही। गंगा एक्सप्रेस-वे का विस्तार भी हरिद्वार तक स्वीकृत हो गया है।

दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर के कारण दिल्ली से देहरादून की दूरी मात्र ढाई से तीन घंटे में तय हो रही है। ये बातें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रामपुर तिराहा शहीद स्मारक पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी बलिदानियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कही।

इस अवसर पर उन्होंने सातों बलिदानियों के प्रतिमा स्थल का शिलान्यास भी किया। उन्होंने स्मारक परिसर में स्थित अतिथि गृह के उच्चीकरण, लाइब्रेरी को ई-लाइब्रेरी में परिवर्तित करने और संग्रहालय के विस्तार की भी घोषणा की।

रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता कानून लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। देवभूमि की पवित्रता को बनाए रखने के लिए सख्त कानून और कदम उठाए गए हैं।

डेमोग्राफी को बचाने के लिए 13 हजार एकड़ भूमि को कब्जा और अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। मतांतरण रोधी कानून बनाया गया है। उत्तराखंड की शांति व संस्कृति के खिलाफ काम करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की है। सनातन संस्कृति के नाम पर पाखंड फैलाने वालों पर आपरेशन कालनेमि के तहत कार्रवाई की। राज्य में अवैध रूप से चलने वाले मदरसों को बंद करने का काम किया।

मदरसा बोर्ड की जगह उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण बनाया। इसका उद्देश्य है कि सभी धर्मों व वर्गों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा दी जाए न कि शिक्षा के नाम पर 500 साल पुरानी कबीलाई मानसिकता की तरफ धकेला जाए। उत्तराखंड में लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद पर सख्त कानून के तहत कार्रवाई जारी है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में कानून का राज स्थापित है।

सभा को मुजफ्फरनगर सदर विधायक एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि दो अक्टूबर की घटना के वे भी साक्षी रहे हैं। सपा सरकार में राज्य आंदोलनकारियों पर अत्याचार व्यभिचार किया। तक से एकाध बार को छोड़कर उप्र व उत्तराखंड में कभी सपा की सरकार नहीं बन पाई। उन्होंने आरआरटीएस कॉरिडोर के ऋषिकेश तक विस्तार के लिए मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन भी दिया।

कार्यक्रम को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल, राज्य मंत्री मधु भट्ट ने भी संबोधित किया। राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, हरिद्वार के जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, मुजफ्फरनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, एमएलसी वंदना वर्मा, पूर्व विधायक अशोक कंसल, स्मारक प्रभारी शुभम शर्मा, उनके पिता पप्पू शर्मा आदि मौजूद रहे।

भव्य-दिव्य कुंभ की तैयारी अंतिम चरण में

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार में अगले वर्ष होने वो कुंभ की तैयारी अंतिम चरण में है। दिव्य और भव्य कुंभ होगा। बदरीनाथ धाम पर एक आयोजन पर उठे सवाल पर कहा कि वे पवित्र धामों के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया बनाने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर: सात गांवों से गुजरने वाले मार्ग के चौड़ीकरण को 24.37 करोड़ रुपये स्वीकृत, दूर होगी ग्रामीणों की परेशानी