विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड मंत्रिमंडल बैठक संपन्न, 6 महत्वपूर्ण प्रस्ताव मंजूर

Published: Wed, 10 Sep 2025 12:25 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में 6 प्रस्ताव मंजूर किए गए। उच्च न्यायालय में अधिवक्ता पद ...और पढ़ें

कैबिनेट ने विकास प्रस्तावों पर लगाई मुहर. Concept
कैबिनेट ने विकास प्रस्तावों पर लगाई मुहर. Concept

HighLights

  1. कैबिनेट बैठक में 6 महत्वपूर्ण प्रस्ताव मंजूर
  2. देहरादून में सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड का गठन
  3. पर्वतीय जिलों हेतु कुकुट आहार सब्सिडी योजना

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुधवार को हुई। कैबिनेट बैठक में 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद प्रेसवार्ता को डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने संबोधित किया।

  • उच्च न्यायालय अधिष्ठान कार्यालय में दो अधिवक्ताओं के पदों का सृजन किया गया।
  • इसके अलावा वरिष्ठ प्रमुख, निजी सचिव और आशुलिपिक के पदों पर भी स्वीकृति दी गई।
  • यूएस नगर जिले में 9.918 हेक्टेयर भूमि जिला विकास प्राधिकरण को आवंटित की गई।
  • देहरादून शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड का गठन किया गया।
  • पशुपालन विभाग के अंतर्गत कुकुट आहार सब्सिडी योजना को मंजूरी दी गई है। यह योजना राज्य के 9 पर्वतीय जिलों के लिए लागू होगी। इसके तहत 2 करोड़ 25 लाख 85 हजार रुपये सब्सिडी के रूप में दिए जाएंगे।
  • डीजी सूचना ने बताया कि सरकार के ये निर्णय प्रदेश के विकास, यातायात सुधार और पहाड़ी क्षेत्रों के किसानों-पशुपालकों को लाभ पहुंचाएंगे।