विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand by Election 2024: मंगलौर सीट के उपचुनाव से पहले भाजपा की विभिन्न दलों में सेंधमारी, आम आदमी पार्टी समेत अन्य संगठनों से जुड़े लोग

Published: Thu, 20 Jun 2024 09:15 AM (IST)

Uttarakhand by Election 2024 विधानसभा की मंगलौर सीट के उपचुनाव से पहले भाजपा ने विभिन्न दलों में सेंधमारी प्रारंभ कर ...और पढ़ें

Uttarakhand by Election 2024: आम आदमी पार्टी समेत अन्य संगठनों से जुड़े लोग और पंचायत प्रतिनिधि भाजपा में हुए शामिल
Uttarakhand by Election 2024: आम आदमी पार्टी समेत अन्य संगठनों से जुड़े लोग और पंचायत प्रतिनिधि भाजपा में हुए शामिल

HighLights

  1. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले, सरकार व संगठन की प्राथमिकता में रहेगा मंगलौर क्षेत्र का विकास

राज्य ब्यूरो, जागरण  देहरादून: Uttarakhand by Election 2024: विधानसभा की मंगलौर सीट के उपचुनाव से पहले भाजपा ने विभिन्न दलों में सेंधमारी प्रारंभ कर दी है। इसी कड़ी में मंगलौर सीट से पूर्व में विधानसभा चुनाव लड़ चुके आम आदमी पार्टी के नेता नवनीत राठी, आर्य समाज नारसन के संरक्षक स्वामी सत्यानंद और जिला पंचायत सदस्य अरविंद राठी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व पंचायत प्रतिनिधियों ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने इस अवसर पर कहा कि मंगलौर की जनता ने केंद्र एवं राज्य सरकार के विकास कार्यों को अनुभव किया है। नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद आने वाले तीन वर्षों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य का तीव्र गति से विकास निश्चित है।

'असल भगोड़े तो कांग्रेस में'

मीडिया से बातचीत में भट्ट ने एक प्रश्न पर कहा कि भाजपा में जो आ गया वह हमारे परिवार का हिस्सा हो जाता है। कांग्रेस को यदि इतनी ही दिक्कत है तो उसे अपने प्रत्याशी के बारे में भी बताना चाहिए, जिनका लंबा राजनीतिक जीवन बसपा में बीता है। उन्होंने कहा कि असल भगोड़े तो कांग्रेस में हैं, जो लोकसभा चुनाव लडऩे से भागते रहे।

भाजपा में शामिल हुए नवनीत राठी समेत अन्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी की नीतियों से प्रभावित होकर वह भाजपा में आए हैं। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी व खिलेंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, सुनीता विद्यार्थी समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।