विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेडिकल-नर्सिंग एजुकेशन का बढ़ा दायरा, एमबीबीएस की 1700 और नर्सिंग की 11,495 सीटें

Published: Sun, 15 Nov 2026 10:56 AM (IST)

उत्तराखंड में धामी सरकार के कार्यकाल में चिकित्सा और नर्सिंग शिक्षा का दायरा बढ़ा है, जिससे एमबीबीएस की सीटें बढ़कर लगभग 1700 और नर्सिंग की 11,495 हो गई हैं।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। धामी सरकार के कार्यकाल में उत्तराखंड में चिकित्सा और नर्सिंग शिक्षा के अवसर बढ़े हैं। बीते पांच वर्षों में तीन नए राजकीय मेडिकल और तीन नर्सिंग कालेज शुरू हुए हैं। प्रदेश में अब एमबीबीएस की कुल क्षमता करीब 1700 और नर्सिंग पाठ्यक्रमों की 11,495 सीटें हो गई हैं।

प्रदेश के छह राजकीय मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की 675 सीटें हैं। इनमें अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और हरिद्वार मेडिकल कालेज धामी सरकार के कार्यकाल में शुरू हुए। रुद्रपुर मेडिकल कालेज का निर्माण पूरा हो चुका है। इसे 100 सीटों की अनुमति मिलने पर सरकारी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस सीटें बढ़कर 775 हो जाएंगी। निजी मेडिकल कालेजों की 900 और एम्स ऋषिकेश की 125 सीटों को मिलाकर प्रदेश की कुल क्षमता करीब 1700 है।

नर्सिंग शिक्षा में भी जुलाई 2021 के बाद तीन राजकीय कालेज स्थापित हुए हैं। इनसे 321 सीटें बढ़ी हैं। सरकारी संस्थानों में अब 879 और निजी संस्थानों में 10,616 सीटें हैं। नर्सिंग युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। वर्ष 2023 में 60 अभ्यर्थियों को जापान और वर्ष 2025 में 13 को जर्मनी में रोजगार मिला।

अनुपूरक बजट में अटल आयुष्मान योजना के लिए 100 करोड़ और गोल्डन कार्ड योजना के लिए 125 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करीब 160 करोड़ रुपये भी रखे गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।