विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: इंस्टा पर भाजपा का बड़ा जनाधार, कांग्रेस ने छेड़ा कंटेंट वार

Published: Sat, 22 Aug 2026 01:52 PM (IST)

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं। भाजपा के फॉलोअर्स अधिक हैं, जबकि कांग्रेस पोस्ट करने में आगे है, दोनों युवा मतदाताओं को साध रहे हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून । उत्तराखंड में वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव बेशक अभी दूर है, लेकिन यह तय हो चुका है कि इस बार सत्ता की जंग डिटिजल मैदान में लड़ी जाएगी। नई पीढ़ी और युवा मतदाताओं को साधने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने इंस्टाग्राम पर मोर्चा संभाल लिया है। चुनावी संदेश देती रील, छोटे वीडियो और पोस्ट को राजनीतिक दल चुनावी माहौल बनाने का माध्यम बना रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर प्रदेश भाजपा और कांग्रेस की तुलना करें तो दिलचस्प तस्वीर दिखती है। फालोअर्स के मामले में भाजपा स्पष्ट बढ़त बनाए हुए है, जबकि पोस्ट कर संदेश देने की कोशिश में कांग्रेस की रफ्तार तेज है। उत्तराखंड भाजपा के इंस्टाग्राम खाते पर 5.48 लाख फालोअर्स हैं, जबकि प्रदेश कांग्रेस के 2.12 लाख फालोअर्स। यानी कि भाजपा के फालोअर्स कांग्रेस से ढाई गुना अधिक हैं।

कांग्रेस के 17 हजार तो भाजपा के 14 हजार पोस्ट

भाजपा ने इंस्टाग्राम पर अपनी सक्रियता बढ़ाई तो कांग्रेस भी चुनौती दे रही है। पोस्ट की संख्या देखें तो कांग्रेस भाजपा से ज्यादा सक्रिय नजर आती है। प्रदेश कांग्रेस के इंस्टाग्राम खाते पर 17 हजार से अधिक पोस्ट हैं, जबकि भाजपा के पेज पर 14,700 पोस्ट हैं।

लगातार नई सामग्री देने की कोशिश में भाजपा

दिल्ली में हालिया प्रदर्शनों के बाद राजनीतिक दलों के लिए इंस्टाग्राम जैसे मंच की अहमियत और बढ़ी है। उत्तराखंड में इसका महत्व इसलिए ज्यादा है, क्योंकि 2027 के विस. चुनाव में युवा मतदाता दोनों दलों की रणनीति के केंद्र में रहेंगे।

भाजपा के पास 5.48 लाख फालोअर्स की बड़ी ताकत है, लेकिन इंटरनेट मीडिया में फालोअर्स की संख्या तभी ताकत बनती है, जब वह लगातार दृश्यता, संवाद और प्रतिक्रिया में बदलती रहे। इसलिए भाजपा के सामने अपने बड़े डिजिटल वर्ग को लगातार नई सामग्री से जोड़ने की चुनौती है। सरकार की उपलब्धियों, मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों और विकास परियोजनाओं को रील और छोटे वीडियो के जरिये युवाओं तक पहुंचाया जा रहा है।

कांग्रेस के सामने पहुंच बढ़ाने की चुनौती

कांग्रेस ज्यादा पोस्ट के जरिये लगातार मुद्दे उठाने और राजनीतिक संदेश बनाए रखने की कोशिश कर रही है। सरकार के कामकाज और युवाओं से जुड़े सवालों को डिजिटल माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है, लेकिन उसके सामने सामग्री को अधिकतम युवाओं तक पहुंचाने की चुनौती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।