विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने केंद्र से मांगे स्टार प्रचारक, पीएम मोदी और सीएम योगी समेत इन नामों पर जोर

Published: Wed, 20 Mar 2024 09:07 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा ने राज्य के लिए अपेक्षित स्टार प्रचारकों की सूची को लेकर ...और पढ़ें

भाजपा ने केंद्र से मांगे स्टार प्रचारक, पीएम मोदी और सीएम योगी समेत इन नामों पर जोर
भाजपा ने केंद्र से मांगे स्टार प्रचारक, पीएम मोदी और सीएम योगी समेत इन नामों पर जोर

राज्य ब्यूरो, देहरादून। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा ने राज्य के लिए अपेक्षित स्टार प्रचारकों की सूची को लेकर केंद्रीय नेतृत्व को अनुरोध पत्र भेज दिया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, जनरल वीके सिंह समेत 16 नेताओं को प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बुधवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र स्तर पर होने वाली रैलियों, सभाओं व रोड शो से संबंधित कार्यक्रमों को भी अंतिम रूप दे दिया गया है।

स्टार प्रचारकों की सूची का है इंतजार

केंद्रीय नेतृत्व से स्टार प्रचारकों की सूची जारी होते ही इस रणनीति को अमल में लाया जाएगा। महेंद्र भट्ट ने कहा कि जहां तक चुनाव प्रचार का प्रश्न है तो यह अनेक स्तर से प्रारंभ हो चुका है। पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन के बाद इसे तेज गति से बढ़ाया जाएगा।

सामने आएंगे जमानत जब्त होने वाले नाम

कांग्रेस की ओर से दो सीटों के प्रत्याशी तय करने के संबंध में हो रही देरी पर चुटकी लेते हुए भट्ट ने कहा कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है, लेकिन कांग्रेस में 'मैं नहीं, मैं नहीं' की लड़ाई समाप्त होगी। साथ ही जमानत जब्त होने वालों के नाम भी सामने आएंगे। आज भाजपा में शामिल होंगे कई नेता भट्ट ने एक प्रश्न पर कहा कि गुरुवार को भाजपा में बड़ी संख्या में विभिन्न दलों व संगठनों के कई नेता शामिल होंगे। इनमें कुछ पूर्व विधायकों के साथ ही पिछले विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ चुके नेता भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: बुजुर्ग मतदाताओं से आशीर्वाद लेकर प्रचार शुरू करेगी भाजपा, कार्यकर्ताओं के नाम आया पत्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।