विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Assembly Monsoon Session से ऐन पहले उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा कोरोना संक्रमित, कांग्रेस की बढ़ी चिंता

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Tue, 22 Sep 2020 02:49 PM (IST)

Uttarakhand Assembly Monsoon Session विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा की कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इससे पहले ...और पढ़ें

उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव, फाइल फोटो।
उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव, फाइल फोटो।

देहरादून, जेएनएन। Uttarakhand Assembly Monsoon Session उत्तराखंड में कोरोना से आम हो या खास कोई बच नहीं पा रहा है। विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा की कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश और कांग्रेस के धारचूला विधायक हरीश धामी कोरोना संक्रमित होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। इससे कांग्रेस की चिंता और भी बढ़ गई है।

दरअसल, 23 को एकदिवसीय उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र का आयोजन होना है। इसके लिए कांग्रेस ने सरकार को घेरने की पूरी रणनीति तैयार कर ली है। ऐसे में सत्र से ठीक पहले उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा में कोरोना संक्रमण की पुष्टि ने कांग्रेस की चिता को बढ़ा दिया है। दरअसल, पार्टी के करीब आधा दर्जन विधायकों की तबीयत खराब होने की सूचना भी है। इनमें नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश और धारचूला के विधायक हरीश धामी तो पहले से ही अस्पताल में भर्ती हैं।  

कोरोना संक्रमण भाजपा खेमे में हलचल मचा चुका है और अब प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की भी परेशानी बढ़ा दी है। यह सब कुछ विधानसभा सत्र से ठीक पहले हो रहा है। बुधवार को सुरक्षित शारीरिक दूरी समेत कोविड-19 के लिए जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए वर्चुअल तरीके से विधानसभा का एक दिनी सत्र आहूत किया गया है। कांग्रेस ने पिछले कुछ समय से सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन का मौका नहीं चूका है। विधानसभा सत्र के अहम मौके को भी पार्टी हाथ से जाने नहीं देना चाहती। सरकार पर प्रहार करने के लिए पार्टी ने मुद्दों के तीर अपने तरकश में जमा कर रखे हैं। 

यह भी पढ़ें: सत्ता के गलियारे से : विधानसभा सत्र में भी कोरोना की कदमताल

पार्टी की तैयारी पर कोरोना का संकट 

राज्य सरकार को घेरने की पार्टी की तैयारी पर कोरोना ने संकट खड़ा कर दिया। इसका नजारा सोमवार को कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक में देखने को मिला। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश के कक्ष में बुलाई गई इस बैठक में कुल 11 विधायकों में से महज पांच पहुंचे। कोरोना संक्रमित होने की वजह से नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल और विधायक हरीश धामी दून में मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। बैठक में उपनेता प्रतिपक्ष करना माहरा, गोविंद सिंह कुंजवाल, ममता राकेश, मनोज रावत और आदेश चौहान ही पहुंचे थे, लेकिन अब उपनेता प्रतिपक्ष करना माहरा भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में अब कांग्रेस की आगे क्या रणनीति रहेगी इसपर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।   

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Assembly Monsoon Session: कोरोना के साये में एक दिन का होगा विधानसभा का मानसून सत्र