विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Elections: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले, ऐतिहासिक होगी दून में पीएम मोदी की रैली

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sat, 27 Nov 2021 08:45 AM (GMT+05:30)

Uttarakhand Assembly Elections 2022 पीएम मोदी की चार दिसंबर को देहरादून में होने वाली रैली को लेकर भाजपा में खासा ...और पढ़ें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले, ऐतिहासिक होगी दून में पीएम मोदी की रैली।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले, ऐतिहासिक होगी दून में पीएम मोदी की रैली।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Assembly Elections 2022 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चार दिसंबर को देहरादून में होने वाली रैली को लेकर भाजपा में खासा उत्साह है। आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही इस रैली के मद्देनजर पार्टी तैयारियों में जुट गई है। इस कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में हरिद्वार, देहरादून व देहरादून महानगर जिला इकाइयों के पदाधिकारियों की बैठक में विमर्श किया। कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें लाखों की भीड़ जुटने की संभावना है। सभा स्थल का शनिवार को चयन हो जाएगा। इस बारे में प्रशासन से वार्ता चल रही है।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली को लेकर न सिर्फ भाजपा कार्यकत्र्ताओं, बल्कि आम जनता में भी जबरदस्त उत्साह है। इसकेपीछे भाजपा और प्रधानमंत्री द्वारा उत्तराखंड के विकास के लिए किए जा रहे ऐतिहासिक विकास कार्य हैंै। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों के अलावा अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार किया जा रहा है।

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने पार्टीजनों से कहा कि वे रैली को सफल बनाने को जी-जान से जुट जाएं। रैली में बूथ स्तर के कार्यकत्र्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। उन्होंने प्रचार-प्रसार के मद्देनजर इंटरनेट मीडिया का सहारा लेने पर भी जोर दिया। बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी व कुलदीप कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक हरबंस कपूर, सहदेव पुंडीर, उमेश शर्मा काऊ, जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर, सीता राम भट्ट, डा जयपाल सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

राज्यपाल गुरमीत सिंह से मिले केरल के राज्यपाल

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से शुक्रवार को राजभवन में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शिष्टाचार भेंट की। वेस्टर्न कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल के डिमरी ने भी राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात की। पूर्व आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार अहलूवालिया भी राज्यपाल से मुलाकात करने वालों में शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Election: कांग्रेस पीएम के लगातार तीसरे दौरे से हलचल, चार को मोदी चल सकते हैं बड़ी घोषणाओं का दांव