विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह बोले, सामूहिक नेतृत्व में लड़ेंगे 2022 का चुनाव

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Tue, 13 Jul 2021 01:44 PM (IST)

Uttarakhand Assembly Election 2022 उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी 2022 का चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी। ...और पढ़ें

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह बोले, सामूहिक नेतृत्व में लड़ेंगे 2022 का चुनाव।
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह बोले, सामूहिक नेतृत्व में लड़ेंगे 2022 का चुनाव।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Assembly Election 2022 उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी 2022 का चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी। मीडिया से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी आगामी चुनाव संयुक्त रूप से लड़ने का निर्णय कर चुकी है। वर्ष 2002, 2007 व 2012 में पार्टी ने ऐसे ही चुनाव लड़ा और दो चुनाव में उसे जीत मिली। इसी फार्मूले पर पार्टी आगे बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव को ध्यान में रखकर पार्टी ने ठोस रोडमैप तैयार किया था, लेकिन नेता प्रतिपक्ष डा इंदिरा हृदयेश के असमय निधन से इसमें बाधा पहुंची है। उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली की घोषणाएं चुनावी जुमला है। कांग्रेस जनता से जो भी वादे करेगी, उसे घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। सत्ता में आने पर पार्टी उन पर निश्चित तौर पर अमल करेगी।

कैबिनेट की बैठक कल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुधवार 1को सचिवालय में होगी। नए मंत्रिमंडल की यह दूसरी बैठक होगी। माना जा रहा है कि बैठक में स्वास्थ्य, ऊर्जा व परिवहन के विषय, कांवड़ यात्रा, विभागों की नियमावली समेत सरकार की नई योजनाओं पर चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक से की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।इससे पहले मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल से भी भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

यह भी पढ़ें- आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता का विवादित वीडियो वायरल, इंटरनेट मीडिया पर हुईं ट्रोल