विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM धामी बोले, विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण कई चुनौतियां; लेकिन हम इन पर पाएंगे विजय

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Wed, 11 Aug 2021 11:33 AM (IST)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण चुनौतियां हैं मगर हम इनका ...और पढ़ें

CM धामी बोले, विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण कई चुनौतियां।
CM धामी बोले, विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण कई चुनौतियां।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण चुनौतियां हैं, मगर हम इनका सामना करते हुए लक्ष्य की ओर तन्मयता से आगे बढ़ रहे हैं। कुछ भी असंभव नहीं है और हम चुनौतियों पर विजय पाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार जो घोषणाएं करेगी, उनका लोकार्पण भी करेगी।

मुख्यमंत्री मंगलवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में 'विकास की बात बूथ के साथ' वर्चुअली संवाद को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि विकास व गुड गवर्नेंस को दायित्वबोध जरूरी है। शासन-प्रशासन में इसकी भावना जागृत करने को सरकार ने कई कदम उठाए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि पटवारी से लेकर मुख्य सचिव तक, जिसका जो दायित्व है वह उसे पूर्ण करे। सरकार नो पेंडेंसी पर कार्य कर रही है। हर कार्य करने की समय सीमा नियत करने के साथ ही जिम्मेदारी भी तय की गई है। जो भी कर्मचारी-अधिकारी अपने दायित्व के निर्वहन में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि पहाड़ पर रेल पहुंचाना हमारी विकास यात्रा को नए आयाम दे रहा है तो चारधामों को जोड़ने के लिए चौड़ी सड़कें पर्यटन के अवसरों को चार चांद लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के ध्येय वाक्य पर कार्य कर रही है। समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की सरकार में सुनवाई होगी।15 अगस्त से निकलेंगी विज्ञप्तियां मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख भी किया और कहा कि प्रदेश में 24 हजार पदों भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और 15 अगस्त से विज्ञप्तियां निकलनी प्रारंभ होंगी। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 15 अगस्त के बाद युवाओं के लिए हर जिले में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

कौशिक ने विपक्ष पर साधा निशाना

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में जहां भाजपा कार्यकर्त्ता जरूरतमंदों की सेवा में जुटे थे, वहीं कांग्रेस टूलकिट में व्यस्त थी। विपक्षी दल या तो होम आईसोलेशन में थे या फिर धरना-प्रदर्शन में मशगूल। उन्होंने कहा कि डबल इंजन के बूते उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। प्रधानमंत्री के विजन को साकार कर विकास की नई गाथा लिखने में युवा मुख्यमंत्री धामी निरंतर जुटे हुए हैं। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला ने किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय समेत काफी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद थे।

संवाद से जुड़े 14 हजार कार्यर्त्ता

बताया गया कि संवाद से भाजपा की सभी 14 जिला इकाइयों के 14 हजार कार्यकर्त्ता जुड़े। संवाद की अगली कड़ी में 17 अगस्त को स्वास्थ्य की दिशा में उत्तराखंड के बढ़ते कदम विषय पर आयोजन होगा। इसमें स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय मुख्य वक्ता होंगे।

यह भी पढ़ें- पूर्व सीएम हरीश रावत ने बचपन की यादों को ताजा किया, फेसबुक पर शेयर किया रोचक किस्‍सा