विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Chunav: अब गांवों की पगडंडियां नापेंगे भाजपा के बड़े नेता, चुनाव के लिए बनाई रणनीति

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Thu, 07 Oct 2021 07:10 AM (IST)

Uttarakhand Assembly Election 2022 भाजपा के बड़े नेता अब गांवों की पगडंडियों नापेंगे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने अपने ...और पढ़ें

Uttarakhand Chunav: अब गांवों की पगडंडियां नापेंगे भाजपा के बड़े नेता।
Uttarakhand Chunav: अब गांवों की पगडंडियां नापेंगे भाजपा के बड़े नेता।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Assembly Election 2022 भाजपा के केंद्रीय और प्रांतीय नेता अब शहरी क्षेत्रों से निकलकर गांवों की पगडंडियां नापते नजर आएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने अपने केंद्रीय और प्रांत स्तर के बड़े नेताओं को विधानसभा क्षेत्रों में उतारने का निर्णय लिया है। अब इसी हिसाब से उनके कार्यक्रम निर्धारित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में पार्टी के दो केंद्रीय नेता अगले चार दिनों में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। साथ ही अन्य नेताओं के कार्यक्रम भी लगाए जा रहे हैं।

उत्तराखंड में वर्ष 2014 से हो रहे चुनावों में भाजपा विजय रथ पर सवार है। पिछले विधानसभा चुनाव में तो पार्टी ने 70 में से 57 सीटें जीतकर इतिहास रचा था। राज्य में यह अब तक किसी भी दल को मिला सबसे बड़ा बहुमत है। इसे देखते हुए पार्टी के सामने अब वर्ष 2017 जैसा प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। भाजपा ने इसी हिसाब से अपनी फील्डिंग भी सजाई है। प्रांत से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्त्ताओं को सक्रिय किया गया है तो प्रदेश सरकार के मंत्रियों व विधायकों के कार्यक्रम भी जिला स्तर पर लगाए गए हैं। यही नहीं, पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भी यहां के चुनाव अभियान पर नजर रखे हुए है।

अब पार्टी ने तय किया है कि केंद्र से लेकर प्रांत स्तर के जितने भी बड़े नेता हैं, उनके कार्यक्रमों को विधानसभा क्षेत्र स्तर पर लगाया जाए। अभी तक की तस्वीर देखें तो पीठसैंण के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम को छोड़कर पार्टी के अन्य कार्यक्रम शहरी क्षेत्रों में अधिक हुए हैं। इसे देखते हुए पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रों पर खास फोकस करने की ठानी है। इसी के दृष्टिगत विधानसभा क्षेत्रवार पार्टी नेताओं के कार्यक्रम निर्धारित किए जा रहे हैं।

यह भी पढें- उत्‍तराखंड में रासुका लागू करने पर कांग्रेस ने जताया तीखा विरोध, कहा- लोकतंत्र की हत्या है रासुका

भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के अनुसार पार्टी की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा अगले दो दिन देवप्रयाग, श्रीनगर और पौड़ी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगी। इसके अलावा केंद्रीय जलशक्ति मंत्री प्रह्लाद पटेल सात से नौ अक्टूबर तक देहरादून जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान केंद्रीय व प्रांतीय नेता बूथ स्तर तक के कार्यकर्त्ताओं की बैठक लेंगे। साथ ही जनता से संवाद भी करेंगे।

यह भी पढें- Uttarakhand Politics: भाजपा में जल्द शामिल हो सकते हैं विधायक राम सिंह कैड़ा