Move to Jagran APP

Uttarakhand Assembly Bharti घपले में अब तक 205 कर्मियों की सेवाएं समाप्त, 23 नियुक्तियों के संबंध में आज जारी होंगे पत्र

Uttarakhand Assembly Bharti Scam 228 तदर्थ नियुक्तियों के मामले में बुधवार को 70 अन्य संबंधित कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई। वहीं भर्ती घपले में अब तक 205 कर्मियों की सेवाएं समाप्त की जा चुकी हैं।

By JagranEdited By: Nirmala BohraPublished: Thu, 29 Sep 2022 10:57 AM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 10:57 AM (IST)
Uttarakhand Assembly Bharti घपले में अब तक 205 कर्मियों की सेवाएं समाप्त, 23 नियुक्तियों के संबंध में आज जारी होंगे पत्र
Uttarakhand Assembly Bharti Scam : 23 नियुक्तियों के संबंध में गुरुवार को सेवा समाप्ति के पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

राज्य ब्यूरो, देहरादून : Uttarakhand Assembly Bharti Scam : विधानसभा के भर्ती घपले में निरस्त की गईं 228 तदर्थ नियुक्तियों के मामले में बुधवार को 70 अन्य संबंधित कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई। इस संबंध में उन्हें पत्र जारी कर दिए गए।

loksabha election banner

इसके साथ ही भर्ती घपले में अब तक 205 कर्मियों की सेवाएं समाप्त की जा चुकी हैं। बताया गया कि शेष रह गईं 23 नियुक्तियों के संबंध में गुरुवार को सेवा समाप्ति के पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

निरस्त कर दी गईं थी 228 नियुक्तियां

भर्ती प्रकरण की जांच के बाद विधानसभा सचिवालय में वर्ष 2016 से 2021 तक हुईं 228 नियुक्तियां निरस्त कर दी गईं थी।

मार्शल के माध्यम से संबंधित कार्मिकों को हस्तगत कराए जा रहे पत्र

मुख्यमंत्री का अनुमोदन मिलने के बाद सोमवार से इन नियुक्तियों के मामले में संबंधित कार्मिकों को सेवा समाप्ति के पत्र जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, जो बुधवार को भी जारी रही। सेवा समाप्ति से संबंधित पत्र मार्शल के माध्यम से संबंधित कार्मिकों को हस्तगत कराए जा रहे हैं।

अनिवार्य स्थानांतरण से शिक्षकों को राहत

प्रदेश में अनिवार्य स्थानांतरण के दायरे में आए शिक्षकों को राहत मिलेगी। यह राहत उन्हीं शिक्षकों को मिलेगी, जो दुर्गम में ही सेवाएं देने के इच्छुक हैं। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति ने यह निर्णय लिया है। समिति के इस निर्णय को अमल में लाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से शीघ्र आदेश जारी किए जाएंगे।

आदेश में प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षकों को राहत

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष विभिन्न विभागों के कार्मिकों को स्थानांतरण में राहत देने के प्रस्ताव कार्मिक की ओर से भेजे गए थे। समिति इनमें से कई विभागों के प्रस्ताव पर मुहर लगा चुकी है। इस संबंध में कार्मिक सचिव शैलेश बगोली की ओर से आदेश जारी किया गया है। इस आदेश में प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षकों कोे यह राहत दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.