विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में SIR के बाद चलाए गए 27 दिन के विशेष अभियान से जुड़े 1.19 लाख नए मतदाता, अभी भी है नाम शामिल कराने का मौका

Published: Fri, 13 Nov 2026 08:56 PM (IST)

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद 27 दिन के अभियान में 1.19 लाख नए मतदाता जुड़े हैं, जिससे कुल मतदाताओं की संख्या 72,78,035 हो गई है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद चलाए गए 27 दिन के विशेष अभियान में मतदाताओं की संख्या में 1.19 लाख की वृद्धि दर्ज की गई है। इनमें 63,411 पुरुष और 55,672 महिला मतदाता व तीन ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

सबसे अधिक 33.94 हजार मतदाता देहरादून और सबसे कम 1160 मतदाता रुद्रप्रयाग में बढ़े हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से विशेक्ष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार प्रदेश में इस समय 72,78,035 मतदाता हैं।

इनमें 37,93,373 पुरुष व 34,84,447 महिला मतदाता और 215 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाताओं की संख्या 71,58,949 रह गई थी।

सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रदेश में सर्विस मतदाता (सैन्य वोटर) की संख्या 86,028 है। इनमें 83,352 पुरुष और 2676 महिला मतदाता शामिल हैं।

उन्हाेंने बताया कि एसआईआर के बाद प्रदेश में चार से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में 1,25,216 मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए जबकि 6130 मतदाताओं के नाम हटाने के आवेदन प्राप्त होने के बाद विधिवत जांच कर निस्तारित किए गए।

उन्हाेंने कहा कि प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू हो गया है। इसमें एक जनवरी, 2017 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं या अन्य कोई मतदाता जो किसी कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सकते थे, वे मतदाता बनने के लिए 11 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- आशारोड़ी मोहकमपुर एलिवेटेड रोड: देहरादून के 179 मकानों पर खतरा! NHAI पर उठाए सवाल

यह भी पढ़ें- छठ पर्व पर देहरादून स्टेशन पर पूर्वांचल यात्रियों की भारी भीड़, राप्ती गंगा एक्सप्रेस में मची भगदड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।