Move to Jagran APP

Uttarakhand Accident News: उत्‍तराखंड में आज अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की हुई मौत, तीन हुए घायल

Uttarakhand Accident News उत्‍तराखंड में आज हादसों का शुक्रवार रहा। आज हुए अलग अलग सड़क हादसों में सात लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इसमें मुंबई के चार यात्री भी शामिल हैं वहीं तीन लोग घायल हुए हैं।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 09 Sep 2022 05:44 PM (IST)Updated: Fri, 09 Sep 2022 05:44 PM (IST)
Uttarakhand Accident News: उत्‍तराखंड में आज अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की हुई मौत, तीन हुए घायल
Uttarakhand Accident News: उत्‍तराखंड में आज शुक्रवार को अलग-अलग हादसों में सात लोगों की मौत हो गई।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Accident News: उत्‍तराखंड में आज शुक्रवार को अलग-अलग हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। पहला हादसा ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर ब्रह्मपुरी के पास हुआ हुआ। यहां मुंबई के यात्रियों की कार खाई में गिर गई। इसमें चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।

loksabha election banner

वहीं, दूसरा हादसा पौड़ी जनपद के भटोली गांव में हुआ। यहां एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। इसमें सवार दो लोगों की मौत हुई। वहीं, तीसरी घटना देहरादून जनपद के विकासनगर के कोरूवा क्वारना मोटर मार्ग पर हुई। यहां यूटिलिटी वाहन के खाई में गिरने से एक व्‍यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।

पहला हादसा : ऋषिकेश बदरीनाथ मार्ग पर कार खाई में गिरी

आज ऋषिकेश बदरीनाथ मार्ग पर ब्रह्मपुरी के समीप मुंबई के यात्रियों की एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौता हो गई, एक यात्री ने अस्‍पताल जाते समय रास्‍ते में दम तोड़ा। वहीं, दो घायलों को रेस्क्यू कर राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया है।

दूसरा हादसा : विकासनगर में हादसे में एक की मौत

कोरूवा क्वारना मोटर मार्ग पर किलोमीटर 4 पर छिआय खेडा के पास एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इससे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। सूचना पर कोरुवा और क्वारना गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

  • मृतक की पहचान टीकम सिंह (60 साल) पुत्र रतिराम निवासी मगरोली चकराता के रूप में हुई है।
  • वहीं, घायल चालक जितेंद्र (28 वर्ष) पुत्र दासी दास निवासी क्वारना चकराता को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

तीसरा हादसा : पौड़ी में बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त, दो की मौत

उत्‍तराखंड के पौड़ी जनपद के भटोली गांव में एक बोलेरो वाहन ( यूए 12 8562) दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। बताया गया कि बोलेरो वाहन खिरसू से भटोली आ रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर खाई में गिरा। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने दोनों शवों को खाई से निकाला।

  • पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना गुरुवार देर रात को हुई।

मृतकों की पहचान अर्जुन सिंह (35 वर्ष) पुत्र धर्म सिंह, निवासी भटोली गांव, पौड़ी और देव सिंह (40 वर्ष) पुत्र स्व0 बलबीर सिंह निवासी भटोली गांव, पौड़ी के रूप में हई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.