विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड हिमालय में बड़े भूकंप का खतरा: हर सदी में जमा हो रही 8.1 तीव्रता की ऊर्जा

Published: Sun, 18 Oct 2026 10:27 PM (IST)

उत्तराखंड हिमालय में हर 100 साल में 8.1 तीव्रता के भूकंप के बराबर ऊर्जा जमा होने का अनुमान है। यह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. उत्तराखंड हिमालय में 8.1 तीव्रता की ऊर्जा संचय।

  2. हर 100 साल में इतनी ऊर्जा जमा होने का अनुमान।

  3. भारतीय प्लेटों के तनाव संचय पर आधारित अध्ययन।

सुमन सेमवाल, देहरादून। उत्तराखंड हिमालय के नीचे हर 100 साल में 8.1 तीव्रता के भूकंप के बराबर ऊर्जा जमा होने का अनुमान विज्ञानियों ने लगाया है। इस अध्ययन को 02 अक्टूबर को यूरोपीय भूविज्ञान संघ ने शोध सार के रूप में आनलाइन प्रकाशित किया है।

अध्ययन के अनुसार, भारतीय प्लेट और हिमालय के बीच स्थित मुख्य हिमालयी थ्रस्ट का बड़ा हिस्सा अवरुद्ध है। इससे प्लेटों की गति के कारण पैदा होने वाला तनाव लगातार जमा हो रहा है। हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं है कि हर 100 साल में भूकंप आना तय है।

हर साल 18 मिलीमीटर का खिसकाव-अंतर

तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के शोधकर्ता दिब्यशक्ति पांडा और उनके सहयोगियों ने उपग्रह स्थिति निर्धारण प्रणाली तथा रडार उपग्रह से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण किया। अध्ययन में मुख्य हिमालयी थ्रस्ट पर हर साल लगभग 18 मिलीमीटर का खिसकाव-अंतर सामने आया। इसका अर्थ है कि प्लेटों की अपेक्षित गति और भ्रंश पर वास्तविक खिसकाव के बीच अंतर बना हुआ है।

115 किलोमीटर चौड़ा क्षेत्र अवरुद्ध

शोध के अनुसार, मुख्य हिमालयी थ्रस्ट लगभग 115 किलोमीटर की चौड़ाई तक अवरुद्ध है। उपग्रह रडार आंकड़ों में जमीन का अधिकतम ऊर्ध्वाधर उठाव भी प्रति वर्ष चार से छह मिलीमीटर दर्ज किया गया।

विज्ञानियों ने इन आंकड़ों के आधार पर भूगर्भीय माडल तैयार किया। परिणामों से उत्तराखंड हिमालय के नीचे प्लेटों के बीच मजबूत जुड़ाव और तनाव जमा होने के संकेत मिले।

अध्ययन में जमा भूकंपीय ऊर्जा की तुलना हर 100 साल में 8.1 तीव्रता के एक बड़े भूकंप से की गई है। हालांकि, यह ऊर्जा संचय का अनुमान है, भूकंप आने की समय-सारिणी नहीं। विज्ञानियों ने यह दावा नहीं किया है कि अगला बड़ा भूकंप कब आएगा या उसकी तीव्रता निश्चित रूप से कितनी होगी।

उत्तराखंड में बड़े भूकंप का इतिहास

वर्ष भूकंप तीव्रता (मैग्नीट्यूड)
1803
गढ़वाल भूकंप
7.8
1991
उत्तरकाशी भूकंप
6.8
1999
चमोली भूकंप
6.4