विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के शिक्षक और छात्रों के लिए अच्छी खबर, चलेंगी 4619 स्मार्ट और 1334 वर्चुअल क्लास

Published: Sun, 01 Nov 2026 09:30 AM (IST)

उत्तराखंड में 47 हजार से अधिक ऑनलाइन प्रशिक्षित शिक्षकों का लाभ अब वर्चुअल कक्षाओं को मिलेगा, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। ऑनलाइन में पारंगत करीब 47 हजार शिक्षकों का स्कूलों में चल रही वर्चुअल कक्षाओं में लाभ मिलेगा। राज्य में 4619 स्मार्ट क्लासेस, 1334 वर्चुअल कक्षाएं एवं 363 आइसीटी कक्षाएं हैं।

दूसरी ओर प्रदेश में 47 हजार से अधिक शिक्षक ऑनलाइन शिक्षा कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित हैं। इस उपलब्धि के लिए एससीईआरटी को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार भी मिल चुका है, लेकिन विद्यालयों में वर्चुअल कक्षाओं के संचालन की स्थिति अलग तस्वीर पेश करती है। प्रदेश के 1324 विद्यालयों में करीब 70 प्रतिशत में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित नहीं हो रही हैं।

ऐसे में शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा का प्रशिक्षण देने और तकनीकी दक्षता विकसित करने के उद्देश्य पर सवाल भी उठ रहे हैं। जब प्रशिक्षित शिक्षक वर्चुअल माध्यम से विद्यार्थियों तक शिक्षा नहीं पहुंचा पा रहे हैं, तो इस प्रशिक्षण का लाभ क्या है।

इस पर शिक्षा निदेशालय ने योजना बनाई है कि जो शिक्षक ऑनलाइन शिक्षा में पूरी तरह पारंगत हैं वह ऑनलाइन गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी जैसे विषयों की कक्षाएं लेंगे, ताकि विद्यालय में एलटी व प्रवक्ता का पद रिक्त होने पर भी छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। विशेषकर बोर्ड परीक्षार्थियों को इससे लाभ मिलेगा।

एससीईआरटी की डिजिटल अध्ययन सामग्री

एससीईआरटी की ओर से विद्यार्थियों के लिए वीडियो, ई-कंटेंट, क्विज और ई-पाठ्यक्रम तैयार है। पीएम ई-विद्या टीवी चैनलों के माध्यम से कक्षावार ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाती है। एससीईआरटी और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच सितंबर 2026 में हुए समझौते के तहत सरकारी कार्मिकों के प्रशिक्षण का ऑनलाइन मिलेगा।

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारी के लिए जिन विद्यालयों में वर्चुअल माध्यम की सुविधा है, वे स्कूल से सीधे जुड़ सकते हैं। शेष बच्चे, जिन्हें टेबलेट दिए गए हैं, वे इससे जुड़कर ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल हो सकेंगे।
- विनोद कुमार सिमल्टी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।