उत्तराखंड में 1.50 लाख गैस उपभोक्ता अब भी ई-केवाईसी से दूर, 5 दिन का समय; ऐसे कराएं e-KYC
देहरादून में 1.5 लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है।

1.50 लाख उपभोक्ता अब भी ई-केवाईसी से दूर। प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 23 अगस्त है, लेकिन अभी तक बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण नहीं किया है।
डीएसओ केके अग्रवाल ने बताया कि जिले में फिलहाल 70 एजेंसियों से 7 लाख 16 हजार 845 उपभोक्ता जुड़े हैं। अभी 5 लाख 66 हजार 845 कनेक्शनों की ई-केवाईसी पूर्ण हो गई है, जबकि 1 लाख 50 हजार उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है।
संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं से संपर्क कर 23 अगस्त तक सौ प्रतिशत ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण कराएं। ताकि भविष्य में गैस आपूर्ति व अन्य समस्याओं से उपभोक्ता बच सकें।
ऐसे कराएं ई-केवाईसी
उपभोक्ता घर बैठे भी ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके लिए इंडियन आयल वन एप डाउनलोड कर पंजीकृत मोबाइल नंबर से लागिन करना होगा। एप में दिए गए निर्देशों के अनुसार प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इसके अलावा उपभोक्ता अपने गैस वितरक के यहां उपलब्ध मशीन के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन कराकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। नजदीकी गैस एजेंसी में जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
