Move to Jagran APP

उत्तरप्रदेश के CM Yogi Adityanath की मां को एम्स से मिली छुट्टी, इस बीमारी के चलते हुईं थी भर्ती

CM Yogi Adityanath Mother उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी को आवश्यक उपचार तथा जांच के बाद शनिवार को एम्स ऋषिकेश से छुट्टी दे दी गई है। आंखों में जलन तथा खुजली की शिकायत थी। जिसके बाद उन्हें छह जून गुरुवार शाम एम्स ऋषिकेश लाया गया था। संक्रमण ठीक होने और अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच सामान्य आने पर उन्हें शनिवार को एम्स से छुट्टी दी गई।

By Durga prasad nautiyal Edited By: Nirmala Bohra Sun, 09 Jun 2024 09:07 AM (IST)
उत्तरप्रदेश के CM Yogi Adityanath की मां को एम्स से मिली छुट्टी, इस बीमारी के चलते हुईं थी भर्ती
CM Yogi Adityanath Mother: सावित्री देवी को उपचार तथा जांच के बाद शनिवार को एम्स ऋषिकेश से छुट्टी दी गई

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: CM Yogi Adityanath Mother: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी को आवश्यक उपचार तथा जांच के बाद शनिवार को एम्स ऋषिकेश से छुट्टी दे दी गई है।

पौड़ी जनपद के यमकेश्वर प्रखंड में पंचूर गांव निवासी 80 वर्षीय सावित्री देवी को कुछ दिनों से आंखों में जलन तथा खुजली की शिकायत थी। जिसके बाद उन्हें छह जून गुरुवार शाम एम्स ऋषिकेश लाया गया था।

एम्स की नेत्र विशेषज्ञ डा. नीति गुप्ता ने उनकी जांच व उपचार किया। एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी डा. संदीप सिंह ने बताया कि उनकी आंखों में हुआ संक्रमण ठीक होने और अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच सामान्य आने पर उन्हें शनिवार को एम्स से छुट्टी दे दी गई है।