विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड की बिजली कंपनियों को मिला दीवाली गिफ्ट, UPCL और पिटकुल के कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता

Published: Fri, 06 Nov 2026 08:36 PM (IST)

यूपीसीएल और पिटकुल के कार्मिकों को दीपावली से पहले महंगाई भत्ते में 3% वृद्धि का तोहफा मिला है।

AI IMAGE. यह वृद्धि 1 जुलाई, 2026 से प्रभावी होगी, जिसका एरियर नवंबर माह के वेतन के साथ मिलेगा।

AI IMAGE. यह वृद्धि 1 जुलाई, 2026 से प्रभावी होगी, जिसका एरियर नवंबर माह के वेतन के साथ मिलेगा।

HighLights

  1. यूपीसीएल और पिटकुल कार्मिकों का डीए 60% से 63% बढ़ा।

  2. बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई, 2026 से प्रभावी होगा।

  3. जुलाई से अक्टूबर 2026 का एरियर नवंबर वेतन में मिलेगा।

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। दीपावली से पहले प्रदेश की दोनों प्रमुख बिजली कंपनियों उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) और पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन आफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के कार्मिकों को महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि का तोहफा मिला है।

दोनों निगमों ने अपने नियमित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कर दिया है। यह लाभ एक जुलाई, 2026 से प्रभावी होगा। इससे निगमों के कार्मिकों को आर्थिक राहत मिलेगी।

उत्तराखंड शासन के वित्त विभाग की ओर से पांच नवंबर को जारी शासनादेश के क्रम में दोनों निगमों ने डीए वृद्धि के आदेश जारी किए हैं। यूपीसीएल में कार्यरत सभी पूर्णकालिक नियमित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का लाभ मिलेगा।

जुलाई से अक्टूबर, 2026 तक चार महीने के एरियर का भुगतान नवंबर माह के वेतन के साथ नकद किया जाएगा। वहीं, एक नवंबर से बढ़ा हुआ डीए नियमित मासिक वेतन में शामिल होगा।इसी तरह पिटकुल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने शासनादेश के क्रम में निगम के नियमित कार्मिकों और पेंशनरों के लिए डीए वृद्धि को मंजूरी दी है। पिटकुल प्रबंधन ने इसे कार्मिक हित में उठाया गया कदम बताया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।