Move to Jagran APP

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे पहुंचे ऋषिकेश, बोले; कोविड-19 वैक्सीन अभियान भारत का महत्वपूर्ण मिशन

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे गुरुवार को ऋषिकेश पहुंचे। उन्‍होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता होने के कारण विश्व के एक बड़े हिस्से को भी अनेक देशों को वैक्सीन उपलब्ध करा रहा है।

By Sumit KumarEdited By: Published: Thu, 01 Apr 2021 05:10 PM (IST)Updated: Thu, 01 Apr 2021 09:59 PM (IST)
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे पहुंचे ऋषिकेश, बोले; कोविड-19 वैक्सीन अभियान भारत का महत्वपूर्ण मिशन
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने परमार्थ निकेतन आश्रम केस्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट की।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश:  केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंच स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट वार्ता कर  विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। परमार्थ निकेतन आगमन पर गुरुकुल के ऋषिकुमारों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे का मंत्रोच्चार व पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। इस दौरान चर्चा में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा कि भारत का कोविड-19 वैक्सीन अभियान एक महत्त्वपूर्ण मिशन है।

loksabha election banner

यह सिर्फ इसलिए नहीं कि भारत अपनी इतनी बड़ी आबादी का टीकाकरण कर रहा है बल्कि भारत विश्व का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता होने के कारण विश्व के अनेक देशों को वैक्सीन उपलब्ध करा रहा है। उन्‍होंने कहा कि हमारे यहां टीकों के विकास और वितरण की व्यवस्था भी बेहतर ढंग से हो रही है, कम समय में लाखों व्यक्तियों तक कुशलता से वैक्सीन पहुंच रही है। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने चर्चा के दौरान कहा कि कोविड वर्तमान समय में भारत समेत दुनिया भर में गंभीर चुनौती बनकर खड़ा है। कोविड के कारण  वैश्वीकरण के इस दौर में आवागमन और संचार व्यवस्था पर भी भारी असर पड़ा है।

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड में सरकारी महकमों में आज से सिर्फ आनलाइन लेन-देन

भारत में जनसंख्या घनत्व अत्यधिक होने के बाद भी केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता से भारत कोरोना वायरस से काफी हद तक जंग जीतने में सफल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार की निगरानी में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जो कदम उठाए जा रहे हैं वह सराहनीय हैं। 

यह भी पढ़ें- कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण दून अस्पताल में पांच विभागों की आइपीडी बंद

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.