विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चमोली: गोपेश्‍वर के पतलचौरा गांव में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा डंपर, एक की मौत; चालक सहित चार लोग घायल

By Sumit KumarEdited By:
Published: Sun, 13 Mar 2022 06:37 PM (IST)

डंपर ग्राम पतलचौरा में मकान बनाने के लिए पत्थर लेकर जा रहा था। गांव से पहले ही ब्रांच रोड पर ...और पढ़ें

पतलचौरा गांव में डंपर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पतलचौरा गांव में डंपर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर : गैरसैंण के पतलचौरा गांव में डंपर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक सहित चार लोग घायल हो गए। डंपर ग्राम पतलचौरा में मकान बनाने के लिए पत्थर लेकर जा रहा था। गांव से पहले ही ब्रांच रोड पर वह सड़क से अनियंत्रित होकर सौ मीटर नीचे खाई में गिर गया।

डंपर में चालक सहित पांच लोग सवार थे। सूचना पर ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकाला और एंबुलेंस 108 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है।वहीं, दुर्घटना में रवि निवासी ग्राम झिन्गौड थाना गैरसैंण जनपद चमोली की मृत्यु हो गई। घायलों में डंपर चालक विक्की उर्फ विक्रम निवासी ग्राम डडोली गैरसैंण चमोली, राकेश, मुकेश, राजकुमार समस्त निवासी ग्राम जिनगोड थाना गैरसैंण शामिल हैं।

रुड़की में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

रुड़की: देर शाम सड़क हादसे में घायल युवक की सुबह अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। युवक बाइक से दोस्त के साथ कहीं जा रहा था। इसी दौरान बाइक फिसलने से हादसा हुआ था।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के खटका गांव निवासी 26 वर्षीय रईस शनिवार देर शाम नगला इमरती गांव निवासी दोस्त जावेद के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। दोनों रईस की बाइक पर ही सवार थे। नगला इमरती गांव के निकट अचानक इनकी बाइक फिसल गई, जिससे हादसे में दोनों युवकों को चोट लगी। इस दौरान उपचार कराने के बाद दोनों घर आ गए।

घर आने पर रात में अचानक ही रईस की तबीयत बिगड़ गई। आननफानन में रईस के स्वजन ने उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में रविवार सुबह उपचार के दौरान रईस की मौत हो गई। हादसे की सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर रही है।

यह भी पढ़ें- Dehradun News : सुविधा स्‍टोर से अचानक उठने लगीं आग की लपटें, लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान