Move to Jagran APP

Uttarakhand Board Result: एक दशक बाद छात्राओं को पीछे छोड़ कामयाबी के शिखर पर लाल, यहां देखें पास प्रतिशत

UBSE Board 10th Result 2021 करीब एक दशक बाद उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल में लड़कों ने लड़कियों को पछाड़ते हुए पास प्रतिशत में बाजी मार ली। वर्ष 2011 से 2020 तक लगातार दस सालों तक हाईस्कूल बोर्ड के पास प्रतिशत में लड़कियां शिखर पर रही थीं।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 02:20 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 02:20 PM (IST)
एक दशक बाद छात्राओं को पीछे छोड़ कामयाबी के शिखर पर लाल।

जागरण संवाददाता, देहरादून। UBSE Board 10th Result 2021 करीब एक दशक बाद उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल में लड़कों ने लड़कियों को पछाड़ते हुए पास प्रतिशत में बाजी मार ली। वर्ष 2011 से 2020 तक लगातार दस सालों तक हाईस्कूल बोर्ड के पास प्रतिशत में लड़कियां शिखर पर रही थीं, लेकिन इस बार मामूली अंदर से लड़कों ने लड़कियों पर बढ़त बनाने में कामयाबी हासिल की।

loksabha election banner

हाईस्कूल में 99.30 लड़के उत्तीर्ण हुए, जबकि 98.86 लड़कियों ने कामयाबी प्राप्त की। दूसरी ओर खुद को साबित करती बेटियों व समाज की लगातार बदलती सोच का असर 12वीं बोर्ड की लड़कियों की परीक्षा परिणाम में दिखा। उत्तराखंड बोर्ड के 12वीं के परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने लड़कोंं को पछाड़ते हुए कामयाबी का शिखर छुआ। इंटर में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.71 रहा है, जबकि लड़कों का 99.41 प्रतिशत। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार बोर्ड परीक्षाएं नहीं हुई। पिछले साल के मुकाबले इस बार 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या रही।

हाईस्कूल (पास प्रतिशत)

वर्ष, बालक, बालिका

2021-99.30-98.86

2020-71.39-82.65

2019-70.60-82.47

2018-68.96-80.22

2017-68.76-78.51

2016-70.48-76.54

2015-65.08-76.49

2014-61.53-73.66

2013-66.68-76.66

2012-64.97-76.10

2011-62.55-74.78

सीबीएसई टापर सताक्षी गुप्ता को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित

सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में उत्तराखंड में सर्वोच्च स्थान बनाने वाली डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल ऋषिकेश की छात्रा शताक्षी गुप्ता को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। विद्यालय के चेयरमैन ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने छात्रा को 51 हजार रुपया पुरस्कार राशि प्रदान की। डीएसबी की छात्रा सताक्षी गुप्ता ने बारहवीं की परीक्षा में 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया था। शनिवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने सताक्षी,उसके पिता वेद प्रकाश गुप्ता, माता रीना गुप्ता को सम्मानित किया।

ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा की अर्थशास्त्री बन कर देश की सेवा का संकल्प लेने वाली मेधावी छात्रा ने समूचे ऋषिकेश का नाम रोशन किया है। उसकी सफलता के लिए नर्सरी से लेकर बारहवीं तक के तमाम शिक्षकों की भूमिका भी सराहनीय रही है। उन्होंने कहा कि हमने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प लेकर विद्यालय की शुरुआत की थी। अच्छी बात है कि इस विद्यालय से निरंतर बेटियां ही टापर निकल रही है। विशेष रुप से कोरोना संक्रमण के बीच बिना ट्यूशन और कोचिंग लिए सताक्षी ने सफलता का मुकाम हासिल किया है, यह ज्यादा महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में होनहार सताक्षी गुप्ता ने अपने सभी विषयों के शिक्षकों को मंच पर बुलाकर उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव सहगल के मार्गदर्शन की भी सराहना की। कार्यक्रम में गंगाराम आडवाणी, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, जगमोहन सकलानी, अशोक शर्मा, विनोद अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, अभिषेक मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- DECLARED Uttrakhand Board Result 2021: दसवीं में 99.09 व बारहवीं में 99.56 फीसद विद्यार्थी सफल, यहां देखें रिजल्‍ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.