अब उत्तराखंड में और खास होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, यूएडब्लूई की शुरुआत... ये है प्लानिंग
उत्तराखंड को देश के प्रमुख वेडिंग और इवेंट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने के लिए यूएडब्लूई का शुभारंभ किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड को देश के प्रमुख वेडिंग और इवेंट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ वेडिंग्स एंड इवेंट्स (यूएडब्लूई) का शुभारंभ किया गया।
शनिवार को देहरादून स्थित ताज फुटहिल्स में आयोजित समारोह में वेडिंग प्लानर्स, इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों, होटल और रिसॉर्ट संचालकों समेत उद्योग से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
समारोह में वेडिंग इंडस्ट्री के विशेषज्ञ ऋतुराज खन्ना और प्रसिद्ध वेडिंग कंसल्टेंट प्रेरणा सक्सेना भी मौजूद रहे। एसोसिएशन का उद्देश्य वेडिंग, इवेंट्स और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़े हितधारकों को एक मंच पर लाकर आपसी सहयोग बढ़ाना और उद्योग को संगठित स्वरूप देना है।
यह भी पढ़ें- त्रियुगीनारायण धाम में इस साल अब तक पहुंचे 2.32 लाख श्रद्धालु, बना आस्था और डेस्टिनेशन वेडिंग का नया केंद्र
उत्तराखंड में वेडिंग और इवेंट्स उद्योग की व्यापक संभावनाएं
यूएडब्लूई के संस्थापकों ने कहा कि उत्तराखंड में वेडिंग और इवेंट्स उद्योग की व्यापक संभावनाएं हैं। राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और हॉस्पिटैलिटी सुविधाएं इसे विवाह समारोहों के लिए आकर्षक गंतव्य बनाती हैं। एसोसिएशन के माध्यम से उद्योग से जुड़े पेशेवरों को ज्ञान साझा करने, व्यावसायिक संबंध मजबूत करने और नए अवसर तलाशने का मंच मिलेगा।
एसोसिएशन व्यावसायिक मानकों, नैतिक प्रक्रियाओं और कौशल विकास को बढ़ावा देने के साथ सरकारी निकायों और संस्थानों के साथ संवाद स्थापित करने पर भी ध्यान देगा। इसके तहत स्थानीय कारोबारियों, सेवा प्रदाताओं, कलाकारों और युवाओं के लिए रोजगार एवं व्यवसाय के नए अवसर विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- मसूरी बना सेलिब्रिटी डेस्टिनेशन वेडिंग का नया केंद्र, कुलदीप यादव की शादी से बढ़ी धूम
यूएडब्लूई के दायरे में वेडिंग प्लानर्स, होटल, रिसॉर्ट, विवाह स्थल, कैटरर्स, डेकोरेटर्स, फोटोग्राफर्स, प्रोडक्शन कंपनियों, कलाकारों और अन्य संबद्ध सेवा प्रदाताओं को शामिल किया गया है। सदस्यता और एसोसिएट पार्टनरशिप के माध्यम से इन सभी के बीच सहयोग बढ़ाया जाएगा। एसोसिएशन का लक्ष्य उत्तराखंड के वेडिंग और इवेंट्स उद्योग को मजबूत बनाकर राज्य की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है।
