यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Road Accident In Dehradun: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक बाइक, डीआइटी कॉलेज के दो छात्रों की मौत
राजपुर रोड स्थित जाखन में बाइक पेड़ से टकराने से डीआइटी कॉलेज के दो छात्रों की मौत हो गई। राजपुर ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। राजपुर रोड स्थित जाखन में बाइक पेड़ से टकराने से डीआइटी कॉलेज के दो छात्रों की मौत हो गई। राजपुर थाने के एसओ राकेश शाह ने बताया कि गुरुवार देर रात पतंजलि स्टोर जाखन के पास एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया। जहां हेमंत सिंह निवासी बिहार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं, दूसरे युवक विवेक जोशी निवासी सेक्टर 16, रोहिणी नई दिल्ली वर्तमान निवासी आइटी पार्क सहस्रधारा रोड देहरादून की हालत गंभीर देखते हुए महंत इंदिरेश अस्पताल रेफर किया गया। यहां पहुंचने पर चिकित्सक ने विवेक को भी मृत घोषित कर दिया। एसओ के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक जाखन से घंटाघर की तरफ बाइक से जा रहे थे। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। दोनों युवक डीआइटी कॉलेज में एमबीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र थे। शुक्रवार को मृतकों के स्वजन देहरादून पहुंचे, जहां मृतकों का पोस्टमार्टम कर पुलिस ने शव स्वजनों को सौंप दिए।
घटना की सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे दोस्त
हादसे में दोनों छात्रों की मौत के बाद उनके साथी सुबह ही कोरोनेशन अस्पताल पहुंच गए। बताया गया कि कॉलेज खुलने के बाद फरवरी महीने में ही दोनों देहरादून पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें- काशीपुर हाइवे पर कार की टक्कर से युवक की मौत, दोस्तों संग बहन के घर जा रहा था युवक
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें
