यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dehradun News : तीन साल से फरार वारंटी महिला समेत दो गिरफ्तार
वसंत विहार पुलिस ने तीन साल से फरार महिला समेत दो को गिफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीन साल ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। वसंत विहार पुलिस ने तीन साल से फरार महिला समेत दो को गिफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीन साल से फरार चल रहे वारंटी नरबहादुर थापा और एक महिला वारंटी कुमुदनी श्रीवास्तव को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। उधर, थाना राजपुर पुलिस ने बॉडीगार्ड बस्ती से एक वारंटी पवन कटारिया को गिरफ्तार किया है। थाना पटेलनगर पुलिस ने भी दो महिला वारंटियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें सुमन शर्मा निवासी माजरा और कविता सेवला कलां शामिल हैं। दोनों पर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज है।
तमंचे के साथ एक गिरफ्तार
क्लेमेनटाउन पुलिस ने पोस्ट ऑफिस रोड से एक युवक को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान वैभव सिंह निवासी पोस्ट ऑफिस रोड के रूप में हुई। आरोपित के पास से देसी तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपित ने बताया कि वह डीएवी पीजी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है।
युवक ने फांसी लगाई
वन विहार कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगा ली। थाना पटेल नगर को कंट्रोल रूम सूचना मिली कि एक युवक ने अपने घर में आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि मृतक मयंक कुमार शर्मा पुत्र अवनीश कुमार शर्मा निवासी ग्राम देवरी थाना शिवालाकलां, तहसील चांदपुर, जिला बिजनौर वन विहार कॉलोनी में किराये पर रहता था। मृतक अविवाहित था और अपने भाई के साथ मजदूरी करता था। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
खुद को बैंक अधिकारी बता रकम उड़ाई
दून विहार निवासी एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने हजारों का चूना लगा दिया। राजपुर थाने को मिली धोखाधड़ी की शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसे एक अज्ञात फोन कॉल आया। आरोपित ने उसे कहा कि वह इलाहाबाद बैंक से बोल रहा है। उसने पीड़ित को उसका एटीएम कार्ड बंद हो जाने की बात कही। आरोपित ने एटीएम कार्ड चालू रखने के नाम पर कार्ड की डिटेल मांगी। इसके बाद आरोपित ने ओटीपी भी पूछा। जैसे ही पीड़ित ने ओटीपी बताया तो उसके खाते से 99998 रुपये की धनराशि कट गई। राजपुर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
