विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषिकेश में 19 लाख की धोखाधड़ी करने वाला दबोचा

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 10 Feb 2021 04:31 PM (IST)

किसी अन्य की भूमि को अपना बताकर दो व्यक्तियों से करीब 19 लाख रुपए की ठगी करने वाले एक आरोपित ...और पढ़ें

ऋषिकेश में 19 लाख की धोखाधड़ी करने वाला दबोचा।
ऋषिकेश में 19 लाख की धोखाधड़ी करने वाला दबोचा।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। किसी अन्य की भूमि को अपना बताकर दो व्यक्तियों से करीब 19 लाख रुपए की ठगी करने वाले एक आरोपित को ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि इस मामले में शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार निवासी तुलसी विहार, गुमानीवाला ऋषिकेश तथा पूजा निवासी अमित ग्राम, गुमानीवाला, श्यामपुर ऋषिकेश ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। 

तहरीर में कहा गया था कि पुरुषोत्तम थपलियाल निवासी गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश ने उनके साथ एक भूमि का सौदा किया था। आरोप है कि पुरुषोत्तम ने किसी अन्य की भूमि को अपना बताकर प्रवीण कुमार से आठ लाख बीस हजार रुपए जबकि पूजा से 10 लाख 72 हजार 500 रुपए (कुल अठारह लाख, बयानबे हजार, पांच सौ रुपए) की धोखाधड़ी की। जिस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि आरोपित आरोपित पुरुषोत्तम थपलियाल को ऋषिकेश गुमानीवाला के चीनी गोदाम रोड तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। 

स्पा और मसाज सेंटर की पुलिस ने की जांच

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में खुले स्पा और मसाज सेंटर की जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने सभी सेंटर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ रजिस्टर को अपडेट करने की हिदायत दी।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि सभी स्पा और मसाज सेंटर संचालकों को स्पष्ट हिदायत दे दी गई है कि सभी अपने यहां उच्च तकनीक पर आधारित नाइट विजन वाले सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे। जिसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को उपलब्ध कराई जाएगी। कुछ केंद्रों में वहां आने वाले ग्राहकों के बारे में रजिस्टर में पर्याप्त जानकारी दर्ज नहीं थी। पुलिस ने केंद्र संचालकों को आधार कार्ड अथवा वैद्य परिचय पत्र के आधार पर अपने यहां रजिस्टर में ग्राहकों की एंट्री करने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किसी भी केंद्र में किसी तरह की अनियमितता पाई जाती है तो उस केंद्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-देहारदून में महिला की पिटाई कर जबरन पिलाया फिनाइल, पति समेत 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें