Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाबालिग से अनैतिक कार्य करने में होटल संचालक समेत दो गिरफ्तार

    By BhanuEdited By:
    Updated: Tue, 28 May 2019 11:13 AM (IST)

    नाबालिग से अनैतिक कार्य कराने के मामले में पुलिस ने होटल स्वामी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

    नाबालिग से अनैतिक कार्य करने में होटल संचालक समेत दो गिरफ्तार

    देहरादून, जेएनएन। नाबालिग से अनैतिक कार्य कराने के मामले में पुलिस ने होटल स्वामी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों आरोपित तबसे फरार चल रहे थे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लंबे समय से तलाशी अभियान चला रही पुलिस को फरार आरोपित राजकुमार उर्फ हरिकिशोर महतो की लोकेशन हरबर्टपुर क्षेत्र में मिली। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे देहरादून रोड़ हरबर्टपुर मजार के पास से हुण्डई एक्सेन्ट कार के साथ गिरफ्तार किया गया। 

    अभियुक्त महतो ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह आदी होटल विकासनगर बाबूगढ़ में लड़की लाया था और उसके बाद उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में लड़की को होटल मालिक महिपाल सिंह के सुपुर्द कर दिया। महिपाल सिंह उससे अनैतिक कार्य की एवज में हर दिन 3000 रुपये देता था। वह व होटल मालिक दोनों मिलकर इस धन्धे को कराते थे।

    पुलिस से बचने के लिए व ग्राहकों को बचाने के लिए होटल में ग्राहकों की एंट्री नहीं की जाती थी और ना कोई रजिस्ट्रर बनाया था। सीसीटीवी डीवीआर भी नहीं रखा था। पुलिस ने होटल मालिक महिपाल सिंह को भी उसके आदी होटल के पास से स्कार्पियो गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 

    दोनों आरोपितों ने अपनी पहचान राजकुमार उर्फ हरिकिशोर महतो पुत्र शिवचन्द महतो निवासी बाल्मिकी कालोनी विकासनगर व होटल स्वामी महिपाल सिंह पुत्र मगन सिंह निवासी बाबूगढ़ के रूप में बताई। दोनों आरोपितों की कार भी सीज कर ली गई है। 

    कोतवाल महेश जोशी के अनुसार आरोपित महतो के खिलाफ वर्ष 2018 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम व आ‌र्म्स एक्ट के दो मामले पहले से दर्ज हैं। दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। 

    पकड़ने में सर्विलांस आया काम 

    विकासनगर कोतवाली पुलिस की जांच में आरोपितों को पकड़ने के लिए सर्विलांस सहारा बना। पुलिस टीम में शामिल कोतवाल महेश जोशी, एसएसआई नरोत्तम विष्ट, दरोगा सनोज कुमार, सिपाही विजय भारती, निर्भय नारायण, सुशील गौड़, सतीश दहिया व सर्विलांस टीम में दरोगा प्रमोद कुमार व सिपाही जितेंद्र आदि ने अलग अलग तरीके से आरोपितों की घेराबंदी की, तब जाकर दोनों आरोपित चार माह बाद पुलिस के हत्थे चढ़ पाए।

    यह भी पढ़ें: मानव तस्करी और अनैतिक कार्य में मां-बेटे को दस साल कैद

    यह भी पढ़ें: देह व्यापार में मां बेटा दोषी करार, नौकरी के नाम युवतियों को देते थे झांसा

    यह भी पढ़ें: प्रेमिका से मिलने गया युवक, किसी ने बना दिया वीडियो; परिजनों में विवाद के बाद हुआ संघर्ष

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप